शिक्षामित्रों ने क्षेत्रीय विधायक रामप्रताप वर्मा को ज्ञापन सौंप कर समान कार्य समान वेतन का मांग किया।

उतरौला/ बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।
शनिवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला संरक्षक हामिद अली चौधरी के नेतृत्व में शिक्षामित्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु विधायक राम प्रताप वर्मा को ज्ञापन सौंपा। शिक्षामित्र का कहना है कि उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में लगभग एक लाख सैंतालीस हजार शिक्षामित्र शिक्षण कार्य कर रहे हैं जो स्नातक बीटीसी प्रशिक्षित हैं। इनको सरकार द्वारा दस हज़ार रुपए प्रति माह की दर से मात्र महीने का मानदेय दिया जाता है। जो इस महंगाई के दौर में बेहद कम है। इतने कम मानदेय में परिवार का पालन पोषण, जीवन यापन, बच्चों की परवरिश, माता-पिता के इलाज का खर्च वहन नहीं कर पा रहे हैं। इसी के कारण प्रदेश के अधिकतर शिक्षामित्र अवसाद ग्रस्त हो चुके हैं। विगत 6 वर्षों में अवसाद के कारण लगभग आठ हजार शिक्षामित्र की असामयिक मृत्यु हो चुकी है। पिछले 6 वर्षों में शिक्षामित्र के मानदेय में एक रुपए की भी वृद्धि नहीं की गई। जबकि अन्य सरकारी कर्मचारियों के वेतन में अप्रत्याशित वृद्धि सरकार द्वारा की गई है। शिक्षामित्र के इन समस्याओं को विधानसभा में रखते हुए प्रदेश सरकार से शिक्षामित्र के स्थाईकरण व समान कार्य समान वेतन दिलाने का मांग किया गया। अभय कुमार वर्मा, रविंद्र प्रसाद, लक्ष्मी निवास, कल्पनाथ, मोहम्मद आसिफ, खेसाल सिद्दीकी, अरविंद यादव, अनिल कुमार, तिलक राम, विमलेश कुमार, श्रीनिवास, अंबिका वर्मा, शिव प्रसाद, फूलचंद, शंभू, समेत अन्य शिक्षामित्र मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

26 minutes ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

57 minutes ago

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

1 hour ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

3 hours ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

3 hours ago