खंड विकास अधिकारी ने निरीक्षण कर आवास लाभार्थियों की हकीकत जानी

एक महिला की शिकायत पर हुई जांच

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ में खंड विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों की पात्रता, गांव की सफाई व्यवस्था व ग्राम पंचायत द्वारा बनवाई जा रही नाली की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की कार्य प्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की।
उक्त ग्राम पंचायत के बहुरिया टोला निवासी बेबी वर्मा पत्नी राकेश वर्मा ने पूर्व में जिलाधिकारी को इस आशय का पत्रक देते हुए आवास का ‌लाभ दिलाए जाने की थी कि वह अपने 100 प्रतिशत दिव्यांग पति के साथ कच्ची झोपड़ी में रहती है, डीएम के निर्देश पर सर्वे तो हुआ लेकिन महिला को आवास नहीं मिला तो उसने आईजीआरएस कर गांव में अपात्रों को आवास दिए जाने की शिकायत की। बीडीओ गोपीनाथ पाठक ने स्थलीय निरीक्षण कर सभी लाभार्थियों की पात्रता जांची। गांव की सफाई व्यवस्था ध्वस्त देख उन्होंने सफाईकर्मियों का वेतन रोकने की चेतावनी दी और नाली निर्माण हेतु दिशा निर्देश दिया। बीडीओ ने बताया कि शिकायतकर्ता पात्र है, लेकिन आवास की सूची में उसका नाम न होने से लाभ नहीं मिल पाया। रिपोर्ट भेजी जा रही है, आवास दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल गोंड, रुदल अली, विनोद प्रसाद, रामप्रीत गोंड आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

आज किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चुनौती? पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का साथ, जानें मेष से…

5 hours ago

पहली शादी छिपाने से लेकर खेत-जेवर बेचने तक के आरोप, परेशान महिला ने थाने के बाहर उठाया बड़ा कदम

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शाहजहांपुर जिले के बंडा थाने के मुख्य गेट पर बुधवार…

6 hours ago

अध्ययनरत छात्र-छात्राओं कों गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करूँगा: शिवम गुप्ता

नवनियुक्त बीईओ नवाबगंज नें किया कार्यभार ग्रहण बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज खण्ड…

7 hours ago

बाढ़ में राहत की मिसाल बनीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी

सुजौली और जंगल गुलरिहा में कम्युनिटी किचन के माध्यम से पका भोजन उपलब्ध कराया बहराइच…

7 hours ago

पौधारोपण के बाद पौधों की निगरानी में ढिलाई नहीं चलेगी : सीडीओ

शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश, गांवों में गठित होंगी आर्द्र भूमि समितियां; 33 लाख पौधे…

7 hours ago