बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)! पयागपुर क्षेत्र के 69 ग्राम पंचायत में पडने वाले गाव मे होली त्यौहार के मददेनजर होलिका दहन स्थल की साफ सफाई और गांव की नालियों की सफाई के लिए खंड विकास अधिकारी पयागपुर दीपेंद्र पांडे ने संबंधित सचिवों को दिया आवश्यक निर्देश!
पयागपुर खंड विकास अधिकारी दीपेंद्र पांडे ने सोमवार को ब्लॉक सभागार में संबंधित ग्राम सचिव के साथ बैठक कर बताया कि होली का त्यौहार आ चुका है इसलिए गांव की नालियों की साफ सफाई के साथ होलिका दहन स्थल की सफाई कर दिया जाए !जिससे होलिका दहन में किसी प्रकार के लोगों को परेशानी न उठानी पड़े! उन्होंने बताया कि होली का महत्वपूर्ण त्यौहार है इसलिए त्यौहार के मददेनजर गांव की साफ सफाई बहुत ही जरूरी है !इसके साथ गेंद घर में होने वाले सामूहिक विवाह के दौरान द्वितीय वर्ष के लक्ष्य की पूर्ति के लिए लोगों को प्रेरित कर गेंद घर बहराइच पहुंचने के लिए प्रेरित करें! बैठक के दौरान एडियो पंचायत तेज नारायन राव एडियो समाज कल्याण शुभम तथा समस्त ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहे!
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…