भाजपा नेता अरविंद त्रिपाठी की पहल, ग्रामवासियों ने सराहा सामाजिक सहयोग का प्रयास
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के कोड़रा ठाकुर गांव में रविवार को भीषण ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल और शाल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी दुर्गेश यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं गांव के निवासी अरविंद त्रिपाठी मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामवासियों के बीच लगभग 500 परिवारों को कंबल व शाल वितरित किए गए।
कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यों से समाज में सहयोग और सेवा की भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि भीषण ठंड में जरूरतमंदों की सेवा करना उन्हें अपने पितृ और पूर्वजों के संस्कारों से मिला दायित्व लगता है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से आगे आकर ऐसे कार्यों में सहभागिता करने की अपील की। कार्यक्रम के संयोजक दुर्गेश यादव ने बताया कि ठंड को देखते हुए सरकार से इतर स्वयं की व्यवस्था से गांव के लगभग हर घर तक कंबल और शाल पहुंचाने का निर्णय लिया गया, ताकि कोई भी परिवार ठंड से परेशान न रहे। उन्होंने कहा कि आगे भी इस अभियान को निरंतर जारी रखने का प्रयास रहेगा।
इसे भी पढे – मगहर में खिचड़ी मेले की तैयारियों से बढ़ी रौनक, दुकानों और झूलों से सजा मेला परिसर
इस अवसर पर पूर्व प्रधान शिवकुमार यादव, विनोद तिवारी, गोपाल पांडेय, बृजमोहन पांडेय, मनोज पांडेय, प्रहलाद तिवारी, बैजनाथ तिवारी, प्रेमसागर पांडेय, कन्हैयालाल गौड़, हरेंद्र राजभर, बालकेश राजभर, मनीष यादव, अवधेश पांडेय, संगम पांडेय, दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
फेल उम्मीदवारों को 29 अक्टूबर को मिलेगा दूसरा मौका; गैरहाजिर पुरुष आज ही पहुंचें! आगरा…
27 अक्टूबर को होगी स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की मतगणना, 14-14 टेबलों पर होगी गिनती; चुनाव से…
जमशेदपुर में खूनी रिश्ते का खौफनाक अंत! मामूली विवाद में भाई ने चाकू से गोदकर…
फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…