काली शीशे वाले ब्लैक स्कॉर्पियो सवारों ने सरेराह बीच बाजार से उठाए दो युवक?

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ) देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोहनपुर में बीच बजार से सरेराह काली पट्टी लगे शीशे वाली स्कॉर्पियो सवारों द्वारा दो युवकों को उठा लिए जाने से मची अफरा तफरी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल की शाम को काले रंग के स्कॉर्पियो आए गाड़ी के अन्दर काले शीशे लगे स्कॉर्पियो सवारों ने देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर बीच बजार से शाम के समय सलेमपुर के तरफ से आ कर अंकित वर्मा व जुनैद नाम के युवक सहित दो युवकों को और उठा लिया। जबकि वहीं स्कॉर्पियो में बैठा कर राम जानकी मंदिर सोहनपुर के पास बनकटा थाना मोड़ तक ले कर जाया गया और वहां से पुनः स्कॉर्पियो को वापस कर के फिर सलेमपुर की तरफ ले जाया गया है। वहीं अज्ञात वाहन द्वारा बीच बजार से दो युवकों को लेकर जाने पर बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई वहीं कुछ लोगों का कहना था कि काले रंग की स्कॉर्पियो से दो युवकों को अपहरण करके ले जाया गया है। बाजार के लोगों के लोगों में तरह तरह की चर्चा के बीच काफी दहशत का माहौल देखने को मिला है। बाद में छानबीन करने के साथ सूत्रों से पता चला है कि गाड़ी बड़हलगंज की पुलिस थी दोनों युवकों को उठाया था जो साथ कर ले कर गई थी। जिसमें से पूछताछ करने के पश्चात अंकित वर्मा नाम के एक युवक को वापस बड़हलगंज पुलिस द्वारा छोड़ दिए जाने की खबर भी मिला है!
सूत्रो से ज्ञात हुआ है की लगभग सात वर्षों से सोहनपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रह कर दिखावे के लिए फेरी का धंधा करने वाले युवक के पास से करीब दो किलो सोने के आभूषण बरामद हुआ था जिसके आधार पर यह कार्यवाही पुलिस द्वारा की गई है।
वहीं अब सवाल यह भी उठने लगा है कि आखिर जब पुलिस ने ही यह कार्यवाही की है तब कानून एवं नियम को ताक पर रख कर इसे नजरअंदाज कर एक तरफ जिस काले शीशे लगे वाहन पर जुर्माना लगाने के प्रावधान एवं रोक है फिर इसका प्रयोग क्यों किया जा रहा है साथ ही स्थानीय थाने या जनपदीय अधिकारियों के सज्ञान में मामला था कि नही? यदि नही तो यह जाँच का बिषय है, इस तरह तो बड़ा अपराध हो सकता जो स्थानीय पुलिस के साथ आला अधिकारियों के लिए सिरदर्द बन सकता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

10 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

10 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

10 hours ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

10 hours ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

10 hours ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

11 hours ago