फूड विभाग की टीम ने पकड़ा 32 बोरी मिलावटी खोवा
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) कैंट थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन कार्मल रोड पर रोडवेज बस की जांच में पकड़ी गई मिलावटी खोवा की बड़ी खेप।
आरएम लव कुमार के नेतृत्व में रक्षाबंधन और 15 अगस्त के त्योहार को देखते हुए सघन चेकिंग की जा रही थी।
कंडक्टर ने कबूला कानपुर से रोडवेज की बस में आ रहा था खोवा। रोडवेज के आरएम लव कुमार ने फूड विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया।
खोवा का कोई दावेदार मौके पर नहीं पहुंचा, कलेक्ट परिसर फूड विभाग के ऑफिस खोवा लाया गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि फूड विभाग और रोडवेज के सहयोग से 32 बोरी खोवा को बरामद किया गया है और कार्यालय पर लाया गया। खोवा के दो दावेदार सामने आए हैं, जिनसे नमूना लेकर उन्हें सुपुर्द किया गया है । रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत रखते हुए फूड विभाग द्वारा लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है, मिलावट का कारोबार करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…
एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…