भाकियू ने बदायूं में किया कार्यकारिणी का विस्तार

बदायूॅ(राष्ट्र की परम्परा) भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत जिला अध्यक्ष परवेज आलम ने वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार मौर्य निवासी आवास विकास कालोनी बदायूं को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया ,और श्रीराम एडवोकेट निवासी बाबा कालोनी बदायूं को जिला प्रभारी नियुक्त किया, पूर्व प्रधान रामस्वरूप शाक्य निवासी ग्राम तिगुलापुर तहसील दातागंज बदायूं को जिला महासचिव नियुक्त किया,और अधिवक्ता शहजाद हुसैन निवासी मोहल्ला सोता चमेली वाली मस्जिद बदायूं को जिला सचिव नियुक्त किया । डाक्टर अनवर कमाल निवासी मोहल्ला गंज सहीदा उझानी बदायूं को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया, अधिवक्ता देवेश वर्मा निवासी मोहल्ला अंबिकापुरी तहसील सदर को जिला महामंत्री नियुक्त किया,अधिवक्ता विनोद वर्मा निवासी आदर्श नगर तहसील सदर बदायूं को जिला मंत्री नियुक्त किया, किसान यूनियन महात्मा टिकैत बदायूं की जिम्मेदारी देते हुए शपथ ग्रहण समारोह में सभी कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष परवेज आलम ने एक तीर से साधे दो निशाने, शासन प्रशासन को लिया आड़े हाथों कहा गांवों में खुले आम आवारा गौ वंश घूम रहे हैं किसान रात रात में जाग जाग कर खेतो की रखवाली कर रहा है। शासन प्रशासन बिल्कुल मौन है इसका जबाव सन 2024 में आने वाले लोक सभा चुनाव में हम सब किसान मिलकर देंगे और कहा कि ये बीजेपी सरकार किसान विरोधी सरकार है हम सब मिलकर सरकार को सबक सिखाकर ही दम लेंगे, इस सरकार में योजनाओं के नाम पर धन उगाही होती है सिर्फ कागज की खाना पूर्ति होती है कहा कि इसके लिए हम सबको एकजुट होना ही पड़ेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

मुसहर बस्तियों में विशेष कैंप लगाकर पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा

43 बस्तियों के 5,578 परिवारों के 24,105 सदस्यों को योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य कुशीनगर…

44 minutes ago

विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को एलिम्को शिविर में मिलेगा सहायक उपकरणों का लाभ

हाटा और कप्तानगंज में 11 व 12 सितंबर को होगा पहचान एवं मापन शिविर कुशीनगर…

57 minutes ago

कृष्ण की बाल लीलाओं से गोवर्धन पूजा तक भक्ति में डूबे श्रद्धालु

माखन चोरी, कालिय नाग मर्दन और गोवर्धन धारण का सुनाया प्रसंग, जयकारों से गूंजा कथा…

1 hour ago

दलित बस्ती का मुख्य मार्ग बदहाल

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित…

1 hour ago

भीषण बारिश में मकान का लेंटर टूटकर गिरा परिवार बाल-बाल बचा

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) गढ़िया रंगीन कस्बे में बुधवार सुबह करीब पांच बजे नईम खान…

1 hour ago

लंबित ऋण मामलों के समाधान को बैंक ने कसी कमर, लोक अदालत की तैयारियों पर मंथन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लोक अदालत के सफल आयोजन तथा बैंक से जुड़े अधिकाधिक लंबित…

1 hour ago