भाजपा का सफाया निश्चित यूपी की 80 सीटें इंडिया गठबंधन की झोली में-हसमुद्दीन अंसारी

लोकसभा कुशीनगर के चुनाव संचालन समिति के सदस्य हसमुद्दीन अंसारी ने किये जनसंपर्क

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
लोक सभा कुशीनगर के चुनाव संचालन समिति के सदस्य समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व फाजिलनगर के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हसमुद्दीन अंसारी ने बुधवार को लोक सभा कुशीनगर के कसया विधानसभा एवं देवरिया लोक सभा के फाजिलनगर विधानसभा के दर्जनों गांवों में लोगो से जनसपंर्क कर इंडिया गठबंधन प्रत्यासी के पक्ष में मतदान के लिये लोगो से वोट की अपील किये।
बता दे कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हसमुद्दीन अंसारी ने अपने जन सम्पर्क के दौरान फाजिलनगर विधानसभा के गोडरिया चौराहे पर लोगो से सम्पर्क कर, समाजवादी पार्टी का परचम लहराने का निवेदन किया। अंसारी ने जनसम्पर्क के दौरान दर्जनों जनप्रतिनिधियों से आगामी मतदान के दिन 1जून को इंडिया गठबंधन प्रत्यासी के चुनाव निशान पर बटन दबाने की बात कही।
अंसारी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने 10 साल में लूट और झूठ बोलकर के जनता को गुमराह करने का काम किया है। इनका हर वादा झूठा निकला है। जनता ने इस बार पीएम नरेंद्र मोदी का सफाया करने का मन बना लिया है। जैसे ही हम पूर्वांचल में आए तो ऐसा लगता है कि अब यूपी की 80 की 80 सीट इंडिया गठबंधन जीतेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

छोटी मछली गिरफ्तार, बड़ी मछली को अभयदान!

व्यंग्य: ऊपर वाले मालामाल, नीचे वाले बेहाल!छोटी मछली पर शिकंजा, बड़ी मछली को संरक्षण क्यों?…

18 minutes ago

लोकतंत्र में जनआक्रोश बनाम विदेशी प्रभाव: कौन तय करता है सरकारों का भविष्य?

दुनिया के लोकतंत्रों पर विदेशी सत्ता परिवर्तन का साया! इजरायल से भारत, फ्रांस, स्पेन और…

27 minutes ago

बदरीनाथ से लौटते वक्त मौत से टकराया हेलीकॉप्टर!

Ai निर्मित चमोली में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, श्रद्धालुओं की यात्रा मातम में बदली…

52 minutes ago