पुलिस पिटाई से मौत मामले में तत्काल गिरफ्तारी, एक करोड़ मुआवजे की मांग

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार से की मांग मुख्य सचिव तथा डीजीपी को लिखा पत्र

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा) पुलिस की बर्बरता से देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के सतराव चौकी इंचार्ज द्वारा एक व्यक्ति की बेरहमी से पीटने पर हुए मृत्यु के संदर्भ में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने परिजनों को क्षतिपूर्ति देने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग पत्र लिख कर की ।आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव तथा डीजीपी को पत्र लिखकर बरहज थाना क्षेत्र के सतरांव चौकी अंतर्गत चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुशवाहा तथा अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा दद्दन यादव की पिटाई से मौत के मामले में दोषी पुलिस कर्मियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को इस प्रकरण में एक करोड रुपए की क्षतिपूर्ति दिए जाने की भी मांग की है। अमिताभ ठाकुर कहा कि प्रकरण में त्वरित कार्रवाई नहीं होने पर आजाद अधिकार सेना इस मामले में हर संभव विधिक विरोध प्रदर्शन करेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

छोटी मछली गिरफ्तार, बड़ी मछली को अभयदान!

व्यंग्य: ऊपर वाले मालामाल, नीचे वाले बेहाल!छोटी मछली पर शिकंजा, बड़ी मछली को संरक्षण क्यों?…

18 minutes ago

लोकतंत्र में जनआक्रोश बनाम विदेशी प्रभाव: कौन तय करता है सरकारों का भविष्य?

दुनिया के लोकतंत्रों पर विदेशी सत्ता परिवर्तन का साया! इजरायल से भारत, फ्रांस, स्पेन और…

27 minutes ago

बदरीनाथ से लौटते वक्त मौत से टकराया हेलीकॉप्टर!

Ai निर्मित चमोली में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, श्रद्धालुओं की यात्रा मातम में बदली…

53 minutes ago