
2024 लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया बनेगा मुख्य आयाम – बृजेश पाण्डेय
बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रुपईडीहा मंडल में शिविर लगाकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे , नमो ऐप अभियान डाउनलोड कराया गया। साथ ही उन्हें भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं नीतियों से भी अवगत कराया गया। शिविर में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय उपस्थित रहे l विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि डा0 आनंद गोंड एवं नगर पंचायत अध्यक्ष डा0 उमाशंकर वैश्य उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आयी, जिसका श्रेय मुख्य रूप से सोशल मीडिया को जाता है। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा जन-जन तक अपनी पहचान बनाते हुए लोगों को अपने विचारों से जोड़ने का कार्य कर रही है l जिलाध्यक्ष ने बताया कि 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया को अपने मुख्य हथियार के रूप में उपयोग करेगी। इसी योजना के अंतर्गत लाखों युवाओं को नमो ऐप के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। आज का युवा कल का भविष्य है अतः हमें अपने भविष्य को मजबूत दिशा प्रदान करनी होगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा,अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवसागर गौतम,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा,सभी मंडल महामंत्री,मंडल उपाध्यक्ष,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे l
More Stories
कृषकों की समस्याओं को तत्काल निस्तारित करने के दिए निर्देश
सिंगापुर भेजने के नाम पर 25 लाख की ठगी, कोतवाली पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
सार्वजनिक नाला पर अतिक्रमण रोकने के सम्बंध में ग्रामोंणो किया विरोध