विजय रूपानी को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी

जालंधर/पंजाब(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को जालंधर शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के बड़े नेता गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी को श्रधांजलि दी गयी। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एअर इंडिया का विमान क्रैश हो गया, एअर इंडिया के विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। हादसे का शिकार हुए इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे, जिनका निधन हो गया। रूपाणी अपनी पत्नी और बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे, वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पंजाब के प्रभारी थे । पंजाब की राजनीति में उनका अहम योगदान था। इस अबसर पर डॉ राहुल जामवाल मंडल अध्यक्ष,शमा चौहान जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष, भाजपा नेत्री अनिता कपूर,शालू,रजनी,
योत्सना,किरण आदि शामिल हुए।
मंडल अध्यक्ष डॉ राहुल जामवाल ने बताया कि विजय रूपानी जमीन से जुड़े नेता थे। उन्होंने 2016 से 2021 तक दो कार्यकाल के लिए गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में सेवा दी। वे गुजरात विधानसभा के सदस्य थे और राजकोट पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे।एक राजनेता के तौर पर उनमें असाधारण विनम्रता थी वह सभी से मिलते थे और सबकी बातें सुनते थे। वह एक ऐसे नेता थे जो बहुत ही विनम्र थे और लोगों के बीच रहते थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

19 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

19 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

20 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

20 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

20 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

20 hours ago