महरागंज ( राष्ट्र की परम्परा)।तीन राज्यो के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जम कर पटाखे फोड़े और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत से स्पष्ट हो गया है कि देश की राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि इन नतीजों से साफ है कि भारत के मन में मोदी है। मोदी के मन में भारत है। उन्होंने कहा कि कमल खिलने का मतलब सुशासन और विकास की गारंटी है।मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली जीत के बाद पीएम मोदी की गारंटी, राहुल गांधी की गारंटी पर भारी पड़ गई है। इस दौरान जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, जिला मंत्री अशुतोष शुक्ल, गौतम तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष खुर्सेद अंसारी, संजीव शुक्ला, रितिक कश्यप,आकाश श्रीवास्तव, प्रदीप गोड़ , बिनोद कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता नारेबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…