बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत पर स्थानीय भाजपा कार्यालय में जमकर जश्न मनाया गया। जैसे ही रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलने लगी, कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचने लगे और जीत सुनिश्चित होते ही ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और नारों के बीच माहौल उत्सव में बदल गया।
जिलाध्यक्ष नीतू सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। “योगी-मोदी जिंदाबाद” और “भाजपा जिंदाबाद” से पूरा परिसर गूंज उठा।
जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन के पक्ष में प्रचंड जनादेश देकर भाजपा की नीतियों पर अपना विश्वास मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है, और भाजपा इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती को इस जीत का वास्तविक आधार बताया।
जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। पटाखों की गूंज और विजय झंडा लहराते कार्यकर्ताओं ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। नेताओं ने कहा कि यह जीत भाजपा की संगठनात्मक शक्ति और जनता के अपार समर्थन को दर्शाती है तथा आने वाले समय में विकास के संकल्प को और गति देगी।
इसी क्रम में नगर पंचायत मगहर में मन की बात के संयोजक गौरव निषाद ने लोगो को मिठाई खिलाते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासपरक नीतियों और जनता के बीच उनकी बढ़ती विश्वसनीयता का प्रमाण है। यह जनादेश स्पष्ट संदेश देता है कि जनता राष्ट्रहित और स्थिरता के पक्ष में खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह विजय कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन की सुदृढ़ता का परिणाम है, जो पार्टी को नए उत्साह के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, डॉ. मनोज पाण्डेय, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, अत्रेश श्रीवास्तव, सुनीता अग्रहरी, किरण प्रजापति, अरुण गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्त, अमर निषाद, अश्वनी कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपाधि रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

10 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

10 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

10 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

11 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

11 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

11 hours ago