गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा ) भागलपुर ब्लॉक अंतर्गत गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक संतोष सैनी, वरिष्ठ शिक्षक राम प्रेम यादव एवं प्रहलाद प्रसाद द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।
इसके पश्चात शिक्षकों ने पंडित नेहरू के जीवन, उनके कार्यों तथा साहित्यिक योगदान पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके आदर्शों से अवगत कराया। इस दौरान श्रीमती कालिंदी देवी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का संचालन किया।
कार्यक्रम में कबड्डी, कुर्सी दौड़, बिस्कुट-जलेबी खाने की प्रतियोगिता, गुब्बारा खेल सहित कई रोचक गतिविधियाँ आयोजित हुईं, जिनमें बच्चों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। विद्यालय प्रांगण को भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी मनमोहक हो गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के प्रिंस कुमार, सौरभ शर्मा, अमर साहनी, प्रीति पांडे, नाजिया खातून, प्रदीप मौर्या, गौरव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गुजरात में डाक चौपाल मोबाइल थिएटर वैन अभियान का शुभारंभ

गाँव-गाँव तक पहुँचेंगी डाक विभाग की सेवाएँ, वित्तीय समावेशन और डिजिटल जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा…

1 hour ago

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं, जनहित में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील कुशीनगर (राष्ट्र…

1 hour ago

जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट के एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण

पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य संपन्न कराने के दिए निर्देश देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी फरियाद, जरूरतमंदों की मदद के लिए दिए निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं…

1 hour ago

दोहरीघाट के रामघाट पर चला स्वच्छता अभियान, छह विद्यार्थी बने ‘गंगा योद्धा’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के तहत जिला गंगा समिति, मऊ…

1 hour ago

जर्जर पशु चिकित्सालय में सात महीने से लटका ताला इलाज को भटक रहे ग्रामीण

जलभराव और गंदगी का अंबार अस्पताल परिसर में बांधे जा रहे घोड़े; जिम्मेदार अधिकारियों की…

2 hours ago