बरनवाल सेवा समिति के प्रवीण अध्यक्ष व विनय बने महामंत्री

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। बरनवाल सेवा समिति सलेमपुर की कार्यकारिणी का दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद गुरुवार शाम उपनगर के नदावर रोड स्थित बरनवाल सेवा सदन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रवीण बरनवाल को एक बार फिर सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं विनय बरनवाल को महामंत्री तथा डॉ. अंगद बरनवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत महाराज अहिबरन जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी ने दो वर्षों का लेखा–जोखा समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। चुनाव अधिकारी के रूप में जौनपुर समिति के अध्यक्ष संजय बरनवाल तथा महामंत्री अभिषेक बरनवाल ने अपनी भूमिका निभाई।

नई कार्यकारिणी के चयन के बाद उपस्थित सदस्यों ने फूलमालाओं से स्वागत कर नव-चयनित पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रमोद बरनवाल, सुशील बरनवाल, धनंजय बरनवाल, विनोद बरनवाल, मुन्ना, अंचल सहित सौ से अधिक सदस्य मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

4 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

4 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

4 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

5 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

5 hours ago