महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाए जाने के विरोध में भाजपाईयों ने महराजगंज नगर स्थित सक्सेना तिराहे पर राहुल गांधी का पुतला जलाया। भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता सक्सेना तिराहे पर पहुंचे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि राहुल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें संसदीय मर्यादा और मूल्यों का तनिक भी ज्ञान नहीं है। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि राहुल गांधी का कृत्य निंदनीय है। संवैधानिक पद पर आसीन उप राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी से साबित हो गया कि वे दिशाहीन हो चुके है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि किसान पुत्र का अपमान किया है कांग्रेस के युवराज ने उनके इस कृत्य की जितनी निंदा की जाय कम है। इस दौरान राहुल गांधी मुर्दाबाद ,कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगते रहे।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, प्रभाकर द्विवेदी, जिला महामंत्री बबलू यादव, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, भाजयुमो के जिला मंत्री गोविंद जायसवाल,जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला, राजीव द्विवेदी , प्रदीप गौड़, बलराम दूबे, अशोक तिवारी,सिनोद कुमार, महेश चौरसिया, सत्यम चौबे, अशोक पटेल, राधेश्याम कन्नौजिया सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…
आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…
आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…