जिले मे 1.5 लाख लोगों को बनाएगी विकसित भारत एंबेसडर बनाएगी भाजपा

संचार क्रान्ति के युग में लोगों तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है सोशल मीडिया: जगदंबा

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी जिले में 1 लाख 50 हजार लोगों को नमो एप से जोड़कर विकसित भारत एंबेसडर बनाएगी। जिसके लिए रविवार को जिला स्तरीय कार्यशाला में डिजिटल वॉलंटियर का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला का उद्घाटन जनपद प्रभारी अजय सिंह गौतम व जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि संचार क्रान्ति के युग में अपनी बात लोगों तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम नमो एप है। प्रदेश इकाई ने नमो एप पर दो करोड़ वॉलंटियर को जोड़कर विकसित भारत एंबेसडर बनाने का लक्ष्य रखा है और प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता इस लक्ष्य से आगे निकलेंगे। इस अभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ ही सांसद, विधायक व सभी जनप्रतिनिधि जुड़ेंगे।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि वह प्रत्येक व्यक्ति जो अपने आस-पास की सकारात्मक कार्यों को दूर-दूर तक प्रसारित करता है, वह मोदी जी के विकसित भारत एंबेसडर है। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनाने के संकल्प को लेकर जनता के दरबार में पहुंच रही है। कांग्रेस, सपा, बसपा सहित तमाम विपक्षी दलों की सरकारों में गरीबों के लिए बनाई गई योजनाओं में भ्रष्टाचार भी हुआ और पक्षपात भी। जबकि मोदी सरकार में पारदर्शी रूप से बिना पक्षपात के हर योजना का लाभ पात्र व्यक्ति को मिल रहा है।
जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि जिले से लेकर बूथ स्तर तक के प्रत्येक पदाधिकारी, प्रत्येक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता के मोबाइल में नमो एप डाउनलोड करने के साथ ही स्थानीय नागरिकों के मोबाइल में भी नमों एप डाउनलोड करना है। नमो एप डाउनलोड के साथ ही 100 डे चैलेंज, माइक्रोडोनेशन तथा पार्टी के सभी मोर्चे के काम शुरू होंगे।
उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा सेल्फी विद फर्स्टटाइम वोटर, किसान मोर्चा सेल्फी विद किसान सहित सभी मोर्चे अभियान चलाकर नमों एप पर सेल्फी अपलोड करेंगे। श्री गौतम ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प से राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने वालों का नमो एप बड़ा प्लेटफार्म बनेगा और इंडिया पॉजिटिव के माध्यम से भारत के परिवर्तन की अद्भुत कहानियां जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।
जिला प्रभारी ने संगठनात्मक अभियानों व कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि सभी विधानसभा स्तर पर दीवार लेखन का काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं और हमारी कथनी व करनी की एकरूपता का संदेश समाज में जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आगामी 25 दिसंबर को भारतरत्‍न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती बूथ स्तर पर मनाई जाएगी और 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर गुरु गोविन्द सिंह जी के बेटों के बलिदान पर गोष्ठियां आयोजित होंगी।
कार्यशाला मे नमो एप के संयोजक गणेश पांडेय और सह संयोजक हैप्पी राय, अशोक यादव आईटी संयोजक अजय चौरसिया ने नमो एप का प्रजेटेंशन देते हुए कहा कि यह एप रेडी टू शेयर, मस्ट रीड, एक्सपैंड द मूवमेंट सहित तमाम फीचर्स तथा दैनिक ट्रैड्स सभी विकसित भारत दूतों को अपडेट रखेगा।
कार्यशाला का संचालन कौशलेंद्र सिंह ने किया व इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करन सिंह, धनघटा विधायक गणेश चौहान, रामललित चौधरी, बद्रीप्रसाद यादव, ब्लाक प्रमुख रामवृक्ष यादव, भूपेंद्र सिह, अमर राय, बब्बन शर्मा, सतविंदर पाल जज्जी, रामनैन शर्मा, ब्रह्मानंद पांडेय, भगवानदास यादव, बीरेन्द्र शुक्ला, रामसागर चौधरी, हेमंत चौधरी, अनिरुद्ध निषाद, विनोद पांडेय, अरूण सिंह, भूपेंद्र तिवारी, विजयबहादुर सिंह, अबरार अहमद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

2 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

14 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

15 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

15 hours ago

बकरीद परंपरागत तरीके से मनाएं, नई परंपरा की न हो शुरुआत: डीएम

सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो-वीडियो डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी संत कबीर नगर…

15 hours ago

नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे मचा कोहराम तलाश जारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों…

17 hours ago