मैना देवी महाविद्यालय में स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के सगड़ी तहसील के मैंना देवी महाविद्यालय में रविवार को छात्र-छात्राओं के बीच 669 स्मार्टफोन वितरण किया गया, स्मार्टफोन पाकर छात्र और छात्राओं के चेहरे पर खुशी का माहौल रहा और बीएससी के छात्र-छात्राओं को भी स्मार्टफोन का वितरण विद्यालय सभागार कैंपस में किया गया।
पुरस्कार वितरण करते हुए प्रबंधक राम सिंह पटेल ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा प्रदान करने के तरीके आधुनिक हो गए हैं। कोरोना काल के दौरान भी छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की गई है। ऐसे में कई छात्र-छात्राएं हैं जो टैबलेट या स्मार्टफोन उपलब्ध न होने के कारण ऑनलाइन शिक्षा नहीं प्राप्त कर सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना लॉन्च की है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के छात्रों को निःशुल्क टैबलेट एवं स्मार्टफोन प्रदान किया जा रहे हैं। वे सभी छात्र जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। विद्यालय के 669 छात्राओं में इस योजना का लाभ पहुंचाया गया है।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. हरिश्चंद्र यादव और प्राचार्य डॉ. उपेंद्र सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

1 hour ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

1 hour ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

3 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

3 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

3 hours ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

3 hours ago