सशक्त प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही साकार होगी विकसित भारत की परिकल्पना: इंद्रजीत मिश्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आजादी के बाद भारत ने तमाम कमजोर प्रधानमंत्री देखे हैं। उनके कार्यकाल में विकास की कोई ठोस पहल इसलिए नहीं हो सकी कि उन्हें देश से ज्यादा अपनी कुर्सी बचाने की चिंता थी। जनता ने वर्ष 2014 में देश में सशक्त सरकार स्थापित कराया तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में विरासतों के संरक्षण के साथ ही देश को विकसित बनाने की तरफ बड़ी तेजी से अग्रसर हैं।
उक्त आशय का विचार खालीलाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा सांसद इंद्रजीत मिश्र ने जिले बघौली ब्लाक के ग्राम हारापट्टी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत करते हुए व्यक्त किए।
पूर्व सांसद श्री मिश्र ने कहा कि एक समय था कि जब देश में नागरिकों को खाने भर का अन्न नहीं हो पाता था। अमेरिका से बेहद खराब क्वालिटी का बाजार और गेहूं तत्कालीन भारत सरकार ने आयात किया था। समय बदला तो आज का भारत दुनिया के 100 से अधिक देशों को खाद्यान्न और दवाएं निर्यात कर रहा है। आज का भारत अपने शत-प्रतिशत नागरिकों को जन-धन खाते, 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रति माह नि:शुल्क खाद्यान्न, 12 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रधानमंत्री आवास, 80 करोड़ लोगों को शौचालय, सभी किसानों को किसान सम्मान निधि, गरीबों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पांच लाख रुपए तक का उपचार, करोड़ों गरीबों को उज्वला योजना का रसोई गैस कनेक्शन, पेंशन जैसी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा महज इसी उद्देश्य से संचालित किया है कि देश का कोई भी गरीब सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने से अछूता न रहे।
उन्होंने कि आज भारत दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है। 2045 तक भारत अपने पुराने वैभव को प्राप्त कर विकसित राष्ट्र बन जाएगा। इसके लिए जन भागीदारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अगर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार कराना है तो जनता को 2024 एक बार फिर प्रचण्ड बहुमत के साथ मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना ही होगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

3 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

15 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

16 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

16 hours ago

बकरीद परंपरागत तरीके से मनाएं, नई परंपरा की न हो शुरुआत: डीएम

सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो-वीडियो डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी संत कबीर नगर…

16 hours ago

नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे मचा कोहराम तलाश जारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों…

18 hours ago