कांग्रेस ने आयोजित किया संविधान बचाओ विधानसभा स्तरीय सम्मेलन
संविधान बचाओ सम्मेलन में कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
देश के संविधान के कारण ही आज समाज का हर वर्ग सम्मान का जीवन व्यतीत कर रहा है,संविधान लोकतंत्र की आत्मा है लेकिन भाजपा इसमें बदलाव कर लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करना चाहती है। उक्त बातें नगर के नंदना वार्ड स्थित विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान के परिसर में कांग्रेस द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा दबे कुचले दलितों व पिछड़ो को उनके अधिकार से वंचित करना चाहती है लेकिन कांग्रेस पार्टी उनके मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी। पूर्व जिलाध्यक्ष बरहज विधानसभा के नेता रामजी गिरि ने कहा कि बड़े त्याग व परिश्रम के बल पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने संविधान की रचना किया है आज इसी संविधान के कारण हम अपने अधिकार व कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, तथा सामाजिक संरचना बेहतर ढंग से चल रही है लेकिन जबसे भाजपा सत्ता में आई है उसको बाबा साहब के संविधान से परेशानी है वह इसको बदलना चाहती है।संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता हर कुर्बानी देने के लिए तैयार खड़ा है। सम्मेलन को जयदीप त्रिपाठी, नागेंद्र शुक्ल, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,मार्कण्डेय मिश्र, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, सुनील तिवारी,गोविंद मिश्र, प्रेमलाल भारती बदरे आलम,आलोक त्रिपाठी राजन,दीनदयाल यादव, हर्षित सिंह, मनोज राव,दीनदयाल प्रसाद,चंद्रभूषण पांडेय,विजय शंकर मिश्र, मनीष रजक,वजीर अहमद,सुरेंद्र उपाध्याय,जयराम उपाध्याय, अवधेश यादव, डॉ याहिया अंजुम, विनोद तिवारी, व्यास दूबे, धर्मेंद्र कुमार पांडेय,मायाशंकर सिंह, कैलाश गिरि, वीरेन्द्र तिवारी, श्रीप्रकाश पाल,सुरेन्द्र कुशवाहा, सोनिया देवी,हेमंती देवी,धीरज यादव, राकेश यादव आदि ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ धर्मेंद्र पाण्डेय ने किया।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…
US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…
• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…