अंधेरी में भाजपा द्वारा निःशुल्क महा आरोग्य शिबिर का सफल आयोजन

हज़ारों नागरिकों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, समाज सेवा का बना उदाहरण

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। अंधेरी (पूर्व) के पंप हाउस स्थित मोगरा सार्वजनिक मंडल परिसर में रविवार को भाजपा मुंबई की ओर से एक विशाल निःशुल्क महा आरोग्य शिबिर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिबिर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और विविध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। बता दें कि पन प्रियदर्शिनी सामाजिक संस्था व सैफी हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस शिबिर में ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट, हड्डियों की जांच, लिपिड प्रोफाइल, सामान्य रोग परीक्षण जैसी सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की गईं। इसके अलावा हृदय रोगियों के लिए बायपास सर्जरी व एंजियोप्लास्टी से संबंधित परामर्श व चिकित्सा सहायता भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। शिबिर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पूरी तत्परता से मौजूद रही। जिन्होंने रोगियों की जांच कर उचित मार्गदर्शन और दवाइयां प्रदान कीं। कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखने लायक था और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता का माहौल साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम में अंधेरी पूर्व विधानसभा के विधायक मुरजी पटेल एवं सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज की। दोनों अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है, और ऐसे आयोजनों से जनसेवा को नई दिशा मिलती है। इस अवसर पर शिबिर के आयोजक भाजपा मुंबई सचिव एवं अजय चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि हमारा प्रयास है कि समाज सेवा केवल शब्दों में न रह जाए, बल्कि जमीनी स्तर पर उसका वास्तविक लाभ जनता तक पहुँचे। स्वास्थ्य सेवा किसी धार्मिक अनुष्ठान से कम नहीं, और हमें गर्व है कि हमने यह सेवा आज सच्चे अर्थों में निभाई।” इस सफल आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि जब राजनीतिक संकल्प, सामाजिक संस्था और चिकित्सा सेवा एक मंच पर साथ आते हैं, तो जनकल्याण का एक सशक्त उदाहरण स्थापित होता है। इस आयोजन में मुख्य रूप से सक्रिय कार्यकर्ता नरेंद्र शुक्ला,प्रियंका मूंगेकर,गीता दरवेशी,वीणामुरकर,अंकिता नवाले, पदमाकर सिंह,सुनील करपे,राजेश हटवार,साधना मिश्रा, मनीषा यादव,रमेश भावकार, शकुंतला यादव, शिवराम राने आदि के सहयोग से आयोजन सफल हुआ ।

Karan Pandey

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

14 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

14 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

15 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

15 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

15 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

15 hours ago