Categories: आजमगढ़

भाजपा ने विशाल जनसभा आयोजन किया

आजमगढ़ में संगीत महाविद्यालय का शिलान्यास

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
कन्धरापुर थाना क्षेत्र के नमदारपुर गाँव मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसे सम्बोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा की पहले आजमगढ़ के लोगों को सिर्फ रमजान महीने मे ही बिजली मिलती थी मगर जबसे भाजपा सरकार आई है, तबसे यहाँ के लोगों को भरपूर मात्रा मे बिजली मिल रही है। तो वही योगी आदित्यनाथ ने कहा की 2017 से पहले यहाँ के लोगों को दूसरी जगह भाड़े पर कमरा नही मिलता था मगर जबसे भाजपा सरकार आई है तबसे यह सब समस्या दूर हो गयी है।
गृहमंत्री अमित शाह ने आज आजमगढ़ में अखिलेश यादव को जमकर घेरा. कोरोना काल का जिक्र करते हुए, शाह ने कहा कि यहां के सांसद (अखिलेश तब आजमगढ़ सांसद थे) कोरोना काल में टीका लगाने नहीं आए थे, पीएम मोदी ने लोगों को टीका लगवाया।
अमित शाह ने कहा कि ’’मुझे उत्तर प्रदेश ठीक से याद है जहां पहले कोई रात नहीं थी जब बिजली मिलती थी, केवल रमजान के मौके पर यहां बिजली मिलती थी। आजमगढ़ की छवि को धूमिल करने का काम सपा-बसपा की सरकार ने किया था, जिस आजमगढ़ को पूरे देश मे आतंक के केंद्र के रूप में जाना जाता था, वहां पर संगीत के महाविद्यालय की नींव रखने का काम किया है।उन्होंने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश में कभी कल्पना भी नहीं की जाती थी कि यहां दंगा न हो, लेकिन बीजेपी की सरकार ने उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त प्रदेश बनाया है।गृहमंत्री अमित शाह ने आजमगढ़ की जनता से अपील करते हुए कहा कि ’’2024 के चुनाव में यूपी की जनता फिर से एक बार पीएम मोदी पर भरोसा करे और मोदी को जिता कर भारी मतों से विजयी बनाने का काम करे। आजमगढ़ में संगीत महाविद्यालय के शिलान्यास और विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम में, अमित शाह ने आगे कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर चल पड़ा है ये सपा, बसपा, कांग्रेस क्या देश और उत्तर प्रदेश का विकास कर सकते हैं । 2024 में फिर से सपा, बसपा, कांग्रेस परिवारवाद और जातिवाद को लेकर आएंगे और लोगों को गुमराह करेंगे।वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजमगढ़ में 2017 के पहले पहचान का संकट था, यहां का नौजवान 2017 के पहले देश में कहीं चले जाए तो कोई किराए पर कमरा देने की बात तो दूर नाम से ही लोग चिढ़ते थे, परहेज करते थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

3 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

3 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

3 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

13 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

13 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

14 hours ago