भागलपुर/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर कुशवाहा समाज के लोगों ने महान सम्राट अशोक के जयंती समारोह पर इकट्ठा होकर उनके जन्मदिवस को बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया । इस अवसर पर सांसद रविंद्र कुशवाहा के अनुज जय नाथ कुशवाहा उर्फ गुड्डन तथा मुख्य अतिथि सुमित रत्न भंते ने गौतम बुद्ध, सम्राट अशोक, हरदेव प्रसाद कुशवाहा, हरिवंश सहाय, रामनरेश कुशवाहा, कैलाश सिंह कुशवाहा आदि पूर्वजों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर महान सम्राट अशोक की जयंती का शुभारंभ किया। मंच का संचालन भृगेंद्र कुशवाहा ने किया और कहा कि सम्राट अशोक का पूरा नाम देवनंप्रिय (राजा प्रियदर्शी देवताओं का प्रिय) था । कुशवाहा समाज एक ऐसे महानायक सम्राट अशोक ने कई गणराज्यों को भारत में विलय कर दिया,आज हम उस राजवंश के धरोहर को संजोए हुए हैं। कार्यक्रम के आरम्भ में एम पी डी एकेडमी के बच्चों ने स्वागत गीत गाया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में रामसेवक मौर्य ने अपने भक्ति गीतों पर सबको झुमने पर मजबूर कर दिया।
डॉ जनार्दन कुशवाहा ने अपने संबोधन कहां कि यह कुशवाहा समाज कभी भी पश्चिमी सभ्यता को नहीं अपनाया । सदा अपनी परंपरा संस्कृति पर कायम रहा मौर्य समाज। कुशवाहा समाज ने अपने मौर्य ,कुशवाहा, शाक्य, सैनी आदि के साथ मिल कर जयंती समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर बृजेश कुमार, ओम प्रकाश, उपेंद्र ,अक्षयवर, डॉ अजय, श्याम बिहारी मौर्य, संजय, प्रदीप कुमार मौर्य, अरविंद, सुरेशचंद ,मदन ,गोविंद, कुशवाहा ,रामप्रवेश, अमरेंद्र ,डॉ सुनीत, ओम प्रकाश तथा कुशवाहा समाज के अनेक बुद्धिजीवी गणमान्य उपस्थित रहे।
ब्लूटूथ, सॉल्वर गैंग और करोड़ों का खेल: भारत में एग्जाम माफिया का संगठित साम्राज्य पेपर…
यूपी में स्वास्थ्य क्रांति: लोहिया संस्थान बनेगा 1010 बेड का सुपर स्पेशलिटी सेंटर प्रयागराज SRN…
वैश्विक तनाव, कच्चे तेल और शेयर बाजारों में उथल-पुथल: निवेशकों की बढ़ती धड़कनों के बीच…
पेपर लीक और परीक्षा माफिया के दौर में सीबीएसई की नई व्यवस्था क्यों बनी छात्रों…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)तहसील रुद्रपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा ) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने शनिवार…