भाजपा के प्रदेश महामंत्री के प्रथम आगमन पर भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल के प्रथम जनपद आगमन पर भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया।
पार्टी जनों ने प्रात: 11:00 बजे से ही उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यालय के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों की संख्या में जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में उनके काफिले के आते ही भाजपाइयों ने गगनभेदी नारा लगाते हुए फूल मालाओं से लाद दिया।
स्वागत से अभिभूत प्रदेश महामंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। क्षेत्रीय प्रभारी श्री शुक्ल ने कहा कि आज प्रदेश मोदी और योगी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा है। आप लोग अपना आशीर्वाद बनाए रखें।
इस अवसर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, विधायक धनघटा गणेश चौहान, जिला प्रभारी अजय सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, मनोज पांडेय, विनोद पांडेय, गणेश पांडेय कौशलेंद्र सिंह, अमर राय ज्ञानेंद्र मिश्र, दिगपाल पाल पाल, उर्मिला तिवारी किरण प्रजापति, हैप्पी राय, ब्रह्मानंद पांडेय, विजयबहादुर सिंह, सर्वेश तिवारी, राजू चौरसिया, हेमंत चतुवेदी, ई.सुधांशु सिह, अशोक यादव, अरूण सिंह, अर्जुन चौधरी, अतुल श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्त, गौरव निषाद आदि ने स्वागत किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

5 minutes ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

18 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

30 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago