Categories: Uncategorized

देहरादून को हराकर आजमगढ़ की टीम बनी वालीबाल प्रतियोगिता की चैंपियन

खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । सीमा जागरण मंच के बैनर तले तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा गंगापुर में स्थित जेएस एकेडमी के प्रांगण में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,प्रतियोगिता के अन्तिम दिन वॉलीबाल का फाइनल मैच आजमगढ़ व देहरादून के बीच खेला गया जहां हर पल बदलते समीकरण के बीच रोमांचक मुकाबले में देहरादून को हराकर आजमगढ़ की टीम प्रतियोगिता की चैम्पियन बनी।
कार्यक्रम के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सीमा जागरण मंच के जिला महामंत्री योगेन्द्र मौर्य ने बताया की सीमा जागरण मंच की ओर से प्रतियोगिता आयोजित किए जाने का उद्देश्य लोगों में आपसी सहयोग, सामाजिक सौहार्द व राष्ट्र प्रेम की भावना बढ़ती है, मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि आलोक जिन्दल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की ग्रामीण स्तर पर खेलकूद की प्रतियोगिता होने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का मानसिक, शारीरिक विकास होने के साथ-साथ लोगों में आपसी प्रेम व्यवहार बढ़ता है और साथ ही ग्रामीण स्तर से अच्छे खिलाड़ी निकलते हैं।
विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख सौरव वर्मा ने युवाओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा की ग्रामीण स्तर पर इस तरह का आयोजन किया जाना सराहनीय कार्य है और संगठन की तरफ से इस तरह के आयोजन से लोगों में सामाजिक सौहार्द व युवाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना बढ़ती है,इस दौरान सीमा जागरण मंच के जिला महामंत्री योगेन्द्र मौर्य के नेतृत्व में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि आलोक जिन्दल व मिहींपुरवा नगर पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र मद्धेशिया द्वारा प्रतिभागी खिलाड़ियों को सीमा जागरण मंच की ओर से सम्मान पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संयोजक व संचालन सीमा जागरण मंच के कार्यकर्ता व जेएस ऐकेडमी के प्रबंधक प्रियेश मौर्य ने किया और प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय टीम आजमगढ़, मैनपुरी हॉस्टल, अयोध्या, बरेली, देहरादून, सीतापुर, देवरिया तथा क्षेत्रीय टीम में गंगापुर, मनगौढिया, सोंगवा, कारीकोट, सियापुरवा, बभनिया, नई बस्ती, सर्राकला, परवानी गौढी इत्यादि टीमें शामिल रहीं,पूरे आयोजन के दौरान आयोजन कमेटी के सदस्य कमेंटेटर सत्येंद्र भारती अपनी कमेन्ट्री के माध्यम से खिलाड़ियों में जोश भरते रहे और लोगो को हंसाते गुदगुदाते रहे जहां प्रतियोगिता की अध्यक्षता खेल प्रेमी सरदार गुरमीत सिंह ने की और इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह मौर्य, सीमा जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष जगतजीत सिंह, जिला संपर्क प्रमुख अनिल कुमार कुशवाहा, रामकिशोर वर्मा, ग्राम प्रधान रमेश सिंह, प्रधान नरेन्द्र सिंह, भूतपूर्व सैनिक हरेराम सिंह, शिक्षक गिरीश राम, शिक्षक विनोद कुमार, मिथिलेश मौर्य, रामादल मौर्य, निलेश मिश्रा, रामू चौधरी, अजय सिंह, अरुण कुमार, राजेश कुमार, नितीश कुमार, मुन्ना विश्वकर्मा, डॉ राजितराम निषाद सहित काफी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे ।

rkpshomnath

Recent Posts

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

5 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

6 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

6 hours ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

6 hours ago

बंदरों के आतंक से बच्चे स्कूल जाने से डर रहे, दर्जनों को कर चुके घायल

एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…

7 hours ago

जंगल में छिपे हथियारों तक पहुंची पुलिस, मालती मुर्मू के इशारे पर हथियारों का जखीरा मिला

Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…

7 hours ago