भाजपाइयों ने कांग्रेस व भ्रष्टाचार का पुतला फूंका, जमकर किया नारेबाजी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य के नेतृत्व में भाजपाइयों ने कांग्रेस व भ्रष्टाचार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद , भ्रष्टाचारी मुर्दाबाद के नारे लगते रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, भाजयुमो जिला महामंत्री गोविंद जायसवाल, बलराम दुबे, गौरव गुप्ता , पूर्व जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा और भाजयुमो के पदाधिकारी मौजूद रहें। इस दौरान जिला प्रभारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।आज भी कांग्रेस के लोगो के पास से अवैध नोट की गड्डियां मिल रही है जिसका कोई लेखा जोखा नही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की पर्याय बन गयी है तथा भारत में भ्रष्टाचार की जनक कांग्रेस पार्टी है और आजादी के बाद से दशकों तक सत्ता में रहने वाली इस पार्टी ने भ्रष्टाचार के नित नए कीर्तिमान स्थापित किए। उन्‍होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सामने आया ‘घोटाला’ कांग्रेस के भ्रष्टाचार की यात्रा की एक नई नजीर बनकर सबके सामने है।जिला प्रभारी ने आरोप लगाया कि जल-थल-नभ में कांग्रेस सरकारों में हुए भ्रष्टाचार का परिणाम रहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की पर्याय बन गयी है । इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला ,प्रमोद खरवार वीरेन्द्र लोहिया, प्रदीप गौड़,शिनोद कुमार, श्याम मोहन चौधरी ,अश्विनी पटेल, सन्नी अग्रहरि, अशोक तिवारी,सोनू अग्रहरि, विजय गौड़, प्रभाकर, सत्यम चौबे,राज कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

5 hours ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

6 hours ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

6 hours ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

6 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

9 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

10 hours ago