जिले के संतोष सिंह को भाजपा ने बनाया एमएलसी प्रत्याशी, बधाइयों का लगा तांता

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश और बिहार के विधान परिषद उम्मीदवारों की सूची शनिवार को जारी की। भाजपा ने प्रदेश में विधान परिषद की खाली हो रही 13 सीटों पर सात उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। सूची में मोहित बेनीवाल, धर्मेन्द्र सिंह, रामतीरथ सिंघल, संत कबीर नगर के निवासी प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं विजय बहादुर पाठक, महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया को रिपीट किया है।
ज्ञात हो कि विधान परिषद की 13 सीटें पांच मई को रिक्त होने जा रही है। इसमें 10 सीटें भाजपा और एक उसके सहयोगी अपना दल (एस) के पास है। जबकि एक-एक सीट सपा और बसपा के पास है।
जनपद निवासी संतोष सिंह के विधान परिषद प्रत्याशी घोषित होने पर जिले के हर्ष का माहौल व्याप्त हैl उनके चाहने वाले विभिन्न माध्यमों से बधाई और शुभकामनाएं भेज रहे हैंl
श्री सिंह के एमएलसी प्रत्याशी घोषित होने पर सांसद ई. प्रवीण निषाद, विधायक अनिल त्रिपाठी, भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, बीजेपी जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, राजेश प्रकाश मिश्र, बृजेश मिश्र, डॉ.सोनी सिंह, उमाशंकर पांडेय, प्रदीप गुप्ता, ई. सुधांशु सिंह, अरुण गुप्ता, गौरव कुमार, सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

10 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

10 hours ago