बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जनसंघर्ष काल से सक्रिय राजनीति में रहने वाले रमेश कुमार अमलानी का बीती रात लखनऊ के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में दुखद निधन हो गया जहां गुरुवार की सुबह लखनऊ से उनका पार्थिव शरीर रुपईडीहा स्थित उनके आवास पर लाया गया।
सैकडों की संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच गए और रुपईडीहा डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सनत कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने ओमप्रकाश त्यागी को जनसंघ से इसी क्षेत्र से विजयश्री दिलाई गजाधर प्रसाद आर्य का भी उन्होंने चुनाव प्रचार किया और अक्षयवर लाल गोंड के भी उनके नजदीकी रिश्ते रहे वहीं डॉ शर्मा ने यह भी बताया कि रुपईडीहा को नगर पंचायत बनाने की पुरजोर मांग उन्होंने ही की थी।
रुपईडीहा विकास समिति के अध्यक्ष भी रहे वे अपने पीछे 4 पुत्र व 4 पुत्रियां छोड़ गए और गायघाट पर उनकी अन्तेष्टि में डॉ सनत कुमार शर्मा, चैयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य, जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल, रतन अग्रवाल, कमल मादेशिया , अशोक श्रीवास्तव, काली प्रसाद गुप्ता, भाजपा के नेता बैजू भईया, अमित श्रीवास्तव, देवेंद्र पाठक आदि लोग मौजूद रहे जहां मुखाग्नि उनके जेष्ठ पुत्र अर्जुन अमलानी ने दिया।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…