मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने की तैयारी में जुटी भाजपा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने की समीक्षा बैठक

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जिला कार्यालय पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा की मौजूदगी में मतदान के दिन की तैयारियों की समीक्षा की।
बाराबंकी में बड़े अंतर से भाजपा की जीत की हैट्रिक लगाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव के दिन मतदाताओं को घर से बूथ तक लाने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए टिप्स दिए। कहा मतदान प्रतिशत जितना अधिक बढ़ेगा भाजपा की जीत उतनी बड़ी होगी।कहा कि भाजपा के नेता व कार्यकर्ता लगातार जनता के सुख-दुख में शामिल रहते हैं।भाजपा के नेता जनता जनार्दन के बीच हमेशा सक्रिय रहता है जबकि विपक्ष के नेता सीजनल है और केवल चुनाव के समय ही दिखाई पड़ते है। जनता सब समझती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत में कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहेगा। इसके लिए मतदान की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ता अपने गांव, बाजारों और शहरों में स्थित हर घर तक जाकर मतदाता पर्ची पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही लोगों से अपील करेंगे कि वे मतदान केंद्र तक जाएं और वोट अवश्य दें।
श्री चौधरी ने कहा कि मतदान के दिन सुबह जल्दी उठकर फोन पर अपने परिचितों से वोट डालने की अपील करनी है। सपरिवार वोट डालने जाना है। वोट डालने के बाद मतदान केंद्र पर सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करें।कहा कि मोदी सरकार के विगत दस वर्षो के विकास कार्य और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के दम पर भाजपा इस बार 400 पार नारे को साकार करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित विभिन्न प्रकार के जनप्रतिनिधियों संग चुनाव की चर्चा की।
इस अवसर पर सांसद उपेंद्र रावत, जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल, लोकसभा प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, संजय तिवारी, आलोक तिवारी, गुलाब रावत, अमरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

6 hours ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

14 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

15 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

15 hours ago