बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक नवजात शिशु के शव को स्थानीय पुलिस ने बरामद किया है। वही जीआरपी द्वारा ट्रेन दुर्घटना में मृत हुए एक व्यक्ति का शव बरामद करके उसकी शिनाख्त शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के चपरी बहादुरपुर में स्थित एक तालाब के किनारे एक नवजात शिशु का शव देख कर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। शव के पास लोगो की भीड़ जुटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। समाचार लिखें जाने तक नवजात के परिजनों के बारे में पता नहीं चल सका था।
वहीं जीआरपी सर्किल में क्षेत्र के रुदौली स्टेशन पर ट्रेन हादसे में एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हॉउस भेजा। समाचार लिखें जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारतीय क्रिकेट में जब भी युवा प्रतिभा की चर्चा…
घर में घुसकर पिस्टल दिखाने और मारपीट का आरोप, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के सामने…
अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…
देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…
पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…