भाजपा सरकार सभी वर्गों की सेवा में तत्पर-विजयलक्ष्मी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सलेमपुर के भरौली वार्ड के अनुसूचित बस्ती में राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम द्वारा सम्पर्क अभियान चलाया गया। राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए उनका कुशल क्षेम जाना। वहीं माताओं व बहनों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम, आयुष्मान कार्ड योजना, उज्जवला योजना एवं केंद्र एवम प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। राज्यमंत्री ने कहा कि योगी सरकार में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना से बेटियों के जीवन को सजाया व संवारा जा रहा है। प्रदेश के हर क्षेत्र को विकास से जोड़ने का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश एवं प्रदेश की सेवा में तत्पर हैं।

राज्यमंत्री ने गांधी जी की प्रतिमा को किया माल्यार्पण

राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा कि आजादी दिलाने में गांधी जी की भूमिका अहम रही।
दो पदाधिकारियो का मनोनयन
भाजपा मण्डल सलेमपुर के मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने अमरदत्त यादव को उपाध्यक्ष एवम उमाकान्त मिश्र को कोषाध्यक्ष मनोनयन किया।
ये रहे मौजूद
उक्त अवसर पर कन्हैया लाल जायसवाल,अमरेश सिंह बबलू,अशोक पाण्डेय,अमरनाथ सिंह,बृजेश उपाध्याय,रविन्दर श्रीवास्तव,बचनदेव गोंड,शेषनाथ भाई,अजय दूबे वत्स,विनय पाण्डेय,अशोक तिवारी,रविशंकर मिश्र,अनूप उपाध्याय,नागेन्द्र गुप्ता,अमित सिंह ,प्रमोद सिंह,अन्नू सिंह,देवाशीष यादव,राजीव मिश्र,रामनयन सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश

गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…

56 minutes ago

प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…

1 hour ago

Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…

1 hour ago

क्या कहता है आपका मूलांक? जानें इस सप्ताह का अंक ज्योतिष भविष्यफल

साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…

2 hours ago

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में आज का दिन क्यों खास है?

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…

3 hours ago

जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त एक नजर में

🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…

3 hours ago