दो अक्टूबर जयंती पर मदरसा गौसिया में गांधी-शास्त्री को अर्पित किया श्रद्धांजलि

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) ।‌मिहीपुरवा , राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 154 वीं एवं द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री 119 वीं जयंती के अवसर पर मदरसा गौसिया  के हाल में उनकी याद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमें मदरसे के प्राचार्य इसरार अहमद इदरीसी के नेतृत्व में मदरसा स्टाफ एवं बच्चों ने मिलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के  चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर  किया।

इस मौके पर मदरसे के प्राचार्य इसरार अहमद इदरीसी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की 2 अक्टूबर के अवसर पर हम सब महात्मा गांधी और उन तमाम अनगिनत स्वतन्त्रता सेनानियों एवं शहीदों को कृतज्ञता के साथ याद करते हैं जिन्होंने हमारी आज़ादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था ,उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों का साकार रूप थे।
उनका सम्पूर्ण जीवन ही मानवतावाद की अभिव्यक्ति रहा वे सम्पूर्ण मानवता के लिए एक आदर्श पुरुष हैं और उनके विचार और आदर्श, विश्व में नई चुनौतियों से जूझती मानवता के लिए प्रासंगिक और अनुकरणीय हैं।
उन्होंने कहा कि जीव मात्र के प्रति उनका करुणा भाव उनका समन्वय भाव अपने आदर्शों के प्रति संकल्प तथा उन आदर्शों का अपने जीवन में दृढ़ता से पालन करना उनके इन महान गुणों ने विश्व के कई महान नेताओं और व्यक्तियों को प्रेरणा दी।
प्राचार्य ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अतुल्य योगदान को याद करते हुए बताया कि 30 जनवरी सन् 1948 को इस महान देश भक्त सन्त को नाथूराम गोडसे ने गोलियों से छलनी कर शहीद कर दिया था, तथा लाल बहादुर शास्त्री के बारे में उन्होंने बताया कि शास्त्री के काल में रेलमंत्री के पद पर रहते हुए एक दुर्घटना घटित हो जाने पर उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था तथा सन् 1965 में भारत-पाक युद्ध के दौरान उन्होंने ही “जय जवान जय किसान” का नारा दिया था।
सहायक अध्यापक इरफान खां ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूज्य बापू को उनकी जयंती पर हम उनके द्वारा दिखाये गए मार्ग एवं उनके मूल्यों पर चलने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं ,काजल बानों ने कहा कि हम उन तमाम शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने देश के लिये कुर्बानी दी।
इस अवसर पर मदरसे के प्राचार्य इसरार अहमद इदरीसी, शिक्षक इरफान खां, कारी एजाज हसन, हाफिज अब्दुल वाहिद, काजल बानो, रेशमा बानो, अंजुम बानो, रेशमा बेगम, बकरीदी एवं बच्चे मौजूद रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

8 hours ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

8 hours ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

10 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

10 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

10 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

10 hours ago