पशुपालकों के साथ है भाजपा सरकार- पवन मिश्र

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा आयोजित “दो साल बेमिसाल उत्सव” कार्यक्रम के अंतर्गत पशु स्वास्थ्य परीक्षण-लंपी वायरस जनजागरूकता एवं निःशुल्क दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन सलेमपुर विधानसभा के जमुई गांव में किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार पशुपालकों के साथ है, लंपी वायरस से बचाव के लिये भाजपा सरकार ने लाखों पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया है, भाजपा सरकार ने पशुपालकों के पशुओं के बीमा के साथ-साथ निराश्रित पशुओं की देखभाल के लिये पशुपालक को एक पशु के लिये एक हजार पांच सौ रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया है।उन्होंने कहा कि सरकार पशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिये निःशुल्क दवा वितरित कर रही है।
भाजपा किसान मोर्चा मण्डल महामंत्री राणा प्रताप सिंह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार द्वारा इस प्रकार के आयोजन से पशुपालक जागरूक होकर पशुओं को होने वाले बीमारियों से बचाव की जानकारी प्राप्त कर रहे है।इस अवसर पर उपस्थित पशुपालकों में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पोस्टर वितरित किया।
कार्यक्रम में चिकित्सक डॉ एन के मिश्र और उनकी टीम ने 46 पशुपालकों का रजिस्ट्रेशन करके दवा वितरित किया और घर-घर जाकर टीकाकरण किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुमन्त चतुर्वेदी, अशोक यादव, प्रिस शर्मा, दुर्गेश यादव, अमरेंद्र कुमार गुप्त, सत्यम यादव, हरिशंकर सिंह, रमेश कुमार उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

Petrol Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट का असर, प्रीमियम पेट्रोल महंगा—दिल्ली से मुंबई तक जानें नए रेट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में…

1 hour ago

आधी रात में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला जौनपुर, घर में लगी भीषण आग—गृहस्वामी गंभीर झुलसे, लाखों का नुकसान

मुंगरा बादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में…

1 hour ago

देवरिया के कालीचरण घाट पर समाजसेवी की पहल, हैंडपंप ठीक कर लगाया पीपल का पौधा—पर्यावरण का दिया संदेश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कालीचरण घाट पर पेयजल समस्या और पर्यावरण संरक्षण को…

1 hour ago

बलिया में फरार आरोपी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर पर मुनादी—कुर्की की तैयारी तेज

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौरा में फरार चल रहे आरोपी…

2 hours ago

संत कबीर नगर: ट्रक की टक्कर से कंबाइन मशीन पुल से गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित नेशनल…

2 hours ago

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

9 hours ago