अन्याय के खिलाफ मज़बूती से खड़ा होगा समाजः डा-अजय मणि

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) –श्रद्धांजलि सभा में तय किया गया कि दुबे परिवार की हर प्रकार से होगी मदद
सभा में बढ़कर आगे आए आर्थिक मदद के लिए अनेक संगठनों के मुखिया
देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फ़तेहपुर गाँव में हुए सामूहिक नरसंहार के बाद नागरी प्रचारिणी सभा में समाज के अनेक संगठनों और प्रबुद्ध वर्ग के लोगों द्वारा एक श्रद्धांजलि तथा क्षोभ सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानाचार्य डाक्टर अजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि सामूहिक नरसंहार के शिकार सत्यप्रकाश दुबे का परिवार वर्षों से जुल्म और ज़्यादती का शिकार था। भी-माफियाओं के ने पहले उनके भाई की ज़मीन हड़पी और सत्यप्रकाश दुबे की ज़मीन पर क़ब्ज़े की योजना दबंगों ने बना रखी थी। माफिया और अपराधी प्रवृति के लोगों द्वारा न सिर्फ़ ज़मीन हड़पने की फ़िराक़ में थे बल्कि इस दुबे परिवार के सदस्यों का सामूहिक नरसंहार उनकी सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था।
डा-मणि ने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोगों को इस घटना ने अचंभित कर दिया। इस तरह के माफिया अपने मन वाली करते रहे थे फ़तेहपुर जैसी जघन्य घटनाएँ भविष्य में आगे भी होती रहेंगी। हमारी संवेदनाएँ दुबे परिवार के लोगों के साथ हैं। हमें उनकी आर्थिक, सामाजिक और हर प्रकार से मदद के लिए आगे आना होगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योगी जी ने इस नरसंहार को न सिर्फ़ गंभीरता से लिया है बल्कि वह मेडिकल कालेज जाकर दुबे परिवार के घायल बच्चे का कुशल-क्षेम भी लिए।
भाजपा ज़िलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया ने देवरिया की घटना के संबंध में मुझसे व्यक्तित्व रूप से जानकारी ली और उन्होंने आश्वस्त किया कि अपराधियों को किसी भी क़ीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गोरखपुर महानगर की पूर्व महापौर डाक्टर सत्ता पांडेय ने कहा कि फ़तेहपुर गाँव के नरसंहार ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है । इसकी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सबको एकजुट होकर मंथन करना होगा।
क्षत्रिय महासभा के ज़िलाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि संगठन दुबे परिवार के लिए हर प्रकार से मदद को तत्पर है । कुशीनगर से आए जागो ब्राह्मण संघ के संयोजक संजय मणि ने कहा कि हम अपने स्तर से जन जागरण करके दुबे परिवार के बच्चों की शिक्षा और उनके लिए आर्थिक व्यवस्था में बढ़-चढ़कर भागीदारी करेगी।
अध्यक्षता नागरी प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष आचार्य परमेश्वर जोशी तथा संचालन सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी ने किया।
सभा को डाक्टर दिवाकर प्रसाद तिवारी, डाक्टर अरविन्द शुक्ल, पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नीरज शाही, माशिसं के ज़िलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, अश्विनी सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि रामपुर त्रिलोकीनाथ तिवारी, छोटे मिश्र, सुरेंद्र मिश्र, संजय राव, प्रदीप राव, अवशेष सिंह, भाजपा के ज़िला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र ने संबोधित किया। कार्यक्रम के संयोजक विष्णु अग्रवाल, कुलदेव सिंह, रामप्यारे चौहान व रामाशीष प्रसाद रहे। इस अवसर पर जगदीश उपाध्याय, युवराज सिंह, पार्थ सिंह, जयनारायण चौहान, गंगा शरण पांडेय, अमित सिंह, सूरज पटेल, बजरंग मणि, शुभम् त्रिपाठी सिंकू, हरीश तिवारी, डाक्टर अखिलेश पांडेय, डाक्टर अजय कुमार शुक्ल, दिनेश सुरेश, देव शुक्ल, विजय बेलदार, बबीत थापा मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

4 hours ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

4 hours ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

5 hours ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

5 hours ago

भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले हैं बुलंद- केशवचंद यादव

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला, परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल…

5 hours ago

Ballia News: शत-प्रतिशत जनगणना कार्य पूर्ण होने पर शिक्षक धनंजय कुमार राय को मिली बधाई

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक और शत-प्रतिशत पूर्ण करने…

5 hours ago