देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पार्क न्यू कालोनी में हुयी।जिसमें पार्टी के चल रहे कार्यक्रमो में जोर-शोर से सहभागिता करने पर चर्चा किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने कहा कि भाजपा की मोदी और योगी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाया है।महिलाओं को ध्यान रखकर अनेक योजनाएं भाजपा की सरकार चला रही है,जिसका लाभ बहनों को मिल रहा है। महिला मोर्चा द्वारा सेल्फी विद लाभार्थी अभियान शुरू किया गया है।इस अभियान के तहत सभी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता लाभार्थियों से घर-घर जाकर सम्पर्क करेंगी और उन्हें भाजपा सरकार की योजनाओं को बतायेंगी साथ ही उनके मोबाइल में नमो ऐप डाऊनलोड कराकर उसको प्रयोग करने की जानकारी देंगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा चलाये जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बहने जरूर सहभागिता करे।
इस दौरान मिनती सिंह,सीमा जायसवाल,सरिता पाण्डेय,सुनीता जायसवाल,प्रीति सिंह,आराधना पाण्डेय,प्रमिला सिंह आदि रही।
मेरठ में रिश्तों का खौफनाक अंत! पत्नी और प्रेमी को फांसी की सजा, पति की…
दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…
फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…
सेवरही में नदी और घाटों की सफाई कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ कुशीनगर (राष्ट्र…
परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…
मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बालिकाओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर देवरिया (राष्ट्र…