जिले में निकाली अक्षत कलश शोभा यात्रा, लगे जय श्रीराम, हर हर महादेव के नारे

जगह जगह भव्य स्वागत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या धाम श्रीराम मंदिर में पूजित अक्षत कलश की शोभायात्रा शनिवार को जिला मुख्यालय के जूनियर हाईस्कूल परिसर से निकाली गई। शोभा यात्रा में जीवंत झांकी से रथ सजाई गई थी। यात्रा मुख्यालय के प्रमुख मार्गो से नगर भ्रमण कर विराम ली।
शोभायात्रा में बाल, बुजुर्ग, महिलाओं एवं युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिए। शंखनाद के साथ-साथ गाजे-बाजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते- गाते जय श्री राम और हर हर महादेव का उद्घोष करते चल रहे थे। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पूरा वातावरण जय श्रीराम के नारे से गूंजित हो उठा।
शोभायात्रा का भव्य स्वागत हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज के सामने प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारत तिब्बत समन्वय संघ व प्रबंधक अमर नाथ रूंगटा के नेतृत्व में विद्यालय के एनसीसी एवं स्काउट गाइड्स के छात्र-छात्राओं सहित सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. के.सी पांडेय, नित्यानंद, राजीव नयन, डॉ. सोनी सिंह राष्ट्रीय महामंत्री, बीटीएसएस, रोटेरियन प्रीतपाल सिंह, रो. अखिलेंद्र सिंह, रो. महेश रूंगटा, रो. कैलाश पति रूंगटा, ई सुधांशु सिंह, रो. बिपिन जयसवाल, रो. अनिल कुमार श्रीवास्तव, रो. राजकुमार बरडिया, अभिषेक सिंह, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा, रमेश चंद्र, अंकित कुमार, अभिषेक भट्ट, नरेन्द्र नाथ पांडेय, मृत्युंजय मिश्र, अश्वनी श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, लालमन प्रसाद, बीरेंद्र पाण्डेय, अमरेश पाण्डेय, अरुण कुमार पाण्डेय, देवेंद्र मौर्या सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित होकर हर्षोल्लास के साथ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ पुष्प वर्षा कर सभी राम भक्तों का स्वागत किया। कलश यात्रा के नगर भ्रमण मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित हजारों लोग सम्मिलित हुए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बिना विपक्ष की सहमति परिसीमन नहीं! खड़गे का मोदी सरकार को चौथा पत्र, उठाए संवैधानिक सवाल

फोटो goo परिसीमन पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! PM मोदी को खड़गे का चौथा…

26 minutes ago

चुनाव सुधार से सत्ता परिवर्तन तक पहुंची लड़ाई? प्रशांत भूषण के बयान पर BJP का तीखा पलटवार

फोटो goo सत्ता परिवर्तन की मांग पर सियासी संग्राम तेज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का…

36 minutes ago

रिश्तों में धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश: मेरठ कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी-प्रेमी को फांसी

मेरठ में रिश्तों का खौफनाक अंत! पत्नी और प्रेमी को फांसी की सजा, पति की…

2 hours ago

दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सहयोग

दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…

2 hours ago