भाजपा सरकार किसान, मजदूर, छात्र और कर्मचारी विरोधी: विधायक रिजवी

सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने बुधवार को प्रेस नोट जारी कर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शुरू से ही किसानों, मजदूरों, छात्रों, वंचितों और कर्मचारियों के खिलाफ रही है। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त करना इसका स्पष्ट उदाहरण है।

विधायक ने कहा कि भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन आज किसान डीएपी के लिए परेशान हैं और नहरों में पानी तक नहीं है। पहले सूखे का बहाना बनाया जाता था, अब जब बारिश हो रही है, तब भी सिंचाई की व्यवस्था नहीं है। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र की किसी भी नहर में पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है, जिससे किसान वर्ग खासा परेशान है।

उन्होंने बिजली व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। कहा कि बिजली कब आती है और कब जाती है, इसका कोई ठिकाना नहीं। भाजपा सरकार बिजली व्यवस्था को भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है। जिस दिन ऐसा हुआ, बिजली की दरें तीन गुना तक बढ़ सकती हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह सरकार गरीबों से रोजी-रोटी के साथ अब उनके घरों से रोशनी भी छीनना चाहती है।

रिजवी ने जिला प्रशासन से मांग की कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचाया जाए और जिले की सभी साधन सहकारी समितियों में डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।

rkpnews@desk

Recent Posts

हादसों के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, होलिया मेले में झूले और डांस पार्टियों पर सुरक्षा सवाल

बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…

12 hours ago

फरार आरोपी के घर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा

16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…

16 hours ago

युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…

16 hours ago

सब्जी खरीदने जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, मरा समझकर भागे हमलावर

मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…

16 hours ago

गौशाला में 70 पशुओं की देखरेख के लिए चार कर्मचारी, मौके पर मिला एक

हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…

16 hours ago

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

18 hours ago