बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पथरदेवा विकास खंड क्षेत्र के महुअवा बुजुर्ग गांव निवासी एक बाइक सवार युवक की बाइक में पीछे से आ रही अनियंत्रित चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस कर्मियों ने घायल को एम्बुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी पथरदेवा भिजवाया।जहां हालत गंभीर देख चिकित्सको ने घायल को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के महुअवा बुजुर्ग गांव के रहने वाला ग्यारहवीं का छात्र विनय गौड़ पुत्र अमरजीत गौड़ उम्र करीब 20 वर्ष बुधवार को बाइक से अपने फूफा के घर बघौचघाट से वापस अपने घर लौट रहे थे।अभी वह मेन मार्ग पर मलसी चौराहा से आगे नोनिया पट्टी मोड तक पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार से टक्कर हो गई। जिसमे बाइक सवार युवक की पैर में गम्भीर चोट आई।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी पथरदेवा भिजवाया।जहां इलाज के उपरांत चिकित्सक ने घायल की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…
शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…
बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…