संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव ने कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पचासों विपक्षी दलों के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि “जिनके मन में देश के लिए कुछ काम करने की इच्छा है, वे सब भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं।”
जिलाध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। सदैव देश को सर्वोपरि रखते हुए सर्व समाज का जो विकास है वह केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकारों द्वारा ही किया जा सकता है। ऐसे में पार्टी के आदर्शों से प्रभावित होकर लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
लोकसभा चुनाव से पहले जिले में विपक्षी दलों को झटका देते हुए जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद, ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक गणेश पाण्डेय व सह संयोजक ज्ञानेन्द्र मिश्र और हैप्पी राय ने पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण चंद्र पाण्डेय उर्फ टुनटुन पाण्डेय, पवन शर्मा, राम केवल चौधरी, राजाराम पाण्डेय, रमेश चंद्र पाण्डेय, सुशील कुमार वर्मा, मोहम्मद मुनीर खान, मनीष कुमार आजाद, धृतराष्ट्र चौधरी, कृष्णा यादव, चंद्रभान पाण्डेय, सुजीत कुमार पाठक, नागेंद्र प्रसाद चौधरी, अनुराग चौधरी, नूर ए आलम, अंकित चौधरी, सतराज आलम, सितारा अहमद, कौशल किशोर राय, सौरभ चौधरी, हीरालाल चौधरी, राम अजोर, धनघटा से हरवंश पाण्डेय, विस उपाध्यक्ष बसपा अवधेश उपाध्याय, राजेश चतुर्वेदी सुनील ओझा, अभिषेक चौबे, बघौली से नगर पंचायत पूर्व प्रत्याशी आनंद कसेरा, धर्मेंद्र सिंह, काका राम शंकर, अशोक गुप्ता, पंकज गौतम, आशुतोष तिवारी, अरुण सिंह, शुभम, यीशु सिंह, राकेश कुमार, अजय सिंह, बृजेश सिंह, हैंसर से सभासद अनिल यादव, डॉ. राजू चौहान, सोमनाथ, कृष्ण मुरारी, जयप्रकाश तिवारी, मोहम्मद हारुन अंसारी, सोहन चौधरी व रामानंद आदि को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वार्षिक परीक्षाओं के दौरान सदर के खंड शिक्षा अधिकारी Dev Muni…
— डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ आदित्य मति खोजि-खोजि,गूगल-ऊगल में सर्च करत,झूठ और साँच का…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के Khalilabad कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम पंचायत बचगंपुर, टोला हीरापुर में रविवार को श्रद्धा,…
कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…