9 साल बेमिसाल प्रेस वार्ता में बोले सत्येंद्र राय भाजपा जिला उपाध्यक्ष

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल के 9 साल पूरा होने पर भाजपा के आजमगढ़ जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने अपने ऑफिस पर एक प्रेस वार्ता करके पत्रकारों से कहा कि भाजपा का नौ साल बेमिसाल रहा। इस नौ साल में गरीबों की गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और तमाम कुरीतियों को दूर करके देश का विकास किया गया है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आज जनपद के सिविल लाइन अपने ऑफिस पर प्रेस-वार्ता का आयोजन किया और मुख्य रूप मे सतेंद्र राय ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल बेमिशाल रहे।उन्होंने बताया कि देश का वह दिन भूला नहीं है, जब जनता के लिए 1 रुपया भेजा जाता था तो 15 पैसे पहुंचते ही अब 100 भेजा जाता है तो जनता तक 100 पहुंचता है।
वही उन्होंने बताया कि पोलियो का टीका आने में 50 वर्ष लग गए लेकिन मोदी सरकार ने करोना का टीका का रिकार्ड समय मे बनाकर पूरे देश को कोरोना की डोज लगवाकर अन्य देशों में भी मदद करने का काम किया। आवास निर्माण मे क्रांति स्तर काम किया, घर- घर जल पहुंचाने का काम किया गया, शौचालय का निर्माण लगभग प्रत्येक घरो मे हो गया है । जीवन रक्षक दवाएं ये अब 50% से 80% तक सस्ता हो गयी है। 2014 में 12 किमी ० की रफ्तार से सड़क बनती थी अब 100 कि.मी. रफ्तार से प्रतिदिन सड़क बन रही है।
जनपद आजमगढ़ के परिक्षेत्र में पूर्वाचल एमाप्रेस, राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण ,श्रमिकों के बच्चे को अटल आवासीय विद्यालय, हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय, जनपद की जर्जर सड़कों का चौड़ीकरण तथा पूरे जिले भर में सड़कों का पुनर्निर्माण कराया गया, जिसमें पुरुष रामपुर खुरई रोड महाराजगंज चुनाव रोड उस पर बने बंधे छोटी पुलिया के निर्माण का भी प्रस्ताव शामिल है। एयरपोर्ट से संदर्भ में भी किसानों से वार्ता चल रही है कुल मिलाकर ऊपर करें तो मोदी सरकार में विकास की गंगा बहती रही है और आगे भी इसी तरह का विकास होता रहेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

शंकराचार्य विवाद पर CM योगी का विधानसभा में बयान, कानून-व्यवस्था पर सख्त संदेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

26 minutes ago

आगरा में प्री मेगा विधिक सेवा शिविर, नागरिकों को मिली योजनाओं की जानकारी

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक…

30 minutes ago

औरैया: डीएम डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी का ग्राम पंचायतों में औचक निरीक्षण, किसान रजिस्ट्री व शिक्षा पर सख्त निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत सौहरी गढ़िया, बिरूहूनी एवं…

32 minutes ago

पन्नून हत्या साजिश केस: निखिल गुप्ता ने न्यूयॉर्क कोर्ट में कबूला जुर्म

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में रहने वाले खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ता गुरपतवंत सिंह पन्नून…

58 minutes ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा सहायता शिविर, तैयारियां तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में 22 फरवरी…

1 hour ago

शिक्षा से सशक्तिकरण की ओर कदम, बाल विवाह के खिलाफ एकजुट छात्राएं

विद्यालय स्तर पर चला सशक्त अभियान, बाल विवाह रोकथाम को लेकर छात्राएं हुईं जागरूक मऊ…

1 hour ago