विभिन्न योजनाओं एवं अपराध को लेकर लोगो को किया गया जागरूक

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
मोहम्मदाबाद गोहना मऊ स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोइरियापार स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को महिलाओं एवं बच्चियों को शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं महिला अपराध के संबंध में जागरूकता हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक डॉक्टर अजय विक्रम सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक राजीव वर्मा समेत महिला कांस्टेबल शालिनी, प्रिया सिंह, एवं निशा मिश्रा ने महिलाओं को महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं का क्या अधिकार है, इसके बारे में लोगों को बताया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने हेतु सरकार द्वारा विभिन्न योजनाये चलाकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है, जिससे महिलाएं कदम से कदम मिलाकर एक दूसरे से मुकाबला कर सके। इस मौके पर गांव की महिलाएं, बच्चियां एवं ग्राम प्रधान समेत क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

8 hours ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

4 days ago