फुटबॉल फाइनल मैच का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
कुंज सीनियर सेकेंड्री एकेडमी बंशीबाजार के सौजन्य से न्यू फ्रेंड्स क्लब नवानगर के तत्वाधान में फुटबॉल फाइनल मैच का आयोजन किया गया, फुटबॉल मैच के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा विधायक और निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय यादव ने फिता काट कर मैच का आगाज किया। कलकत्ता स्पोर्ट क्लब कलकत्ता और मुंबई स्पोर्ट क्लब के बीच फाइनल मैच खेला गया, जिसमें पहले हाफ में कलकत्ता स्पोर्ट क्लब कलकत्ता पर मुंबई स्पोर्ट क्लब मुंबई ने एक गोल करके सबको चौका दिया। इस गोल के होते ही दर्शकों में शोरगुल शुरू हो गई। मुंबई स्पोर्ट क्लब मुंबई के गोल कीपर चीते की तरह बाल पर झपटते देखकर हर कोई तारीफ करता दिखा। दूसरे हाफ में कलकत्ता स्पोर्ट क्लब कलकत्ता की टीम ने मुंबई स्पोर्ट क्लब मुंबई पर एक गोल करके जीत दर्ज कर अपनी दावेदारी पेश कर दी। मैच बराबर हो गया उसके बाद पेनल्टी के माध्यम से कोलकाता विजई रहा।
इस मैच में खिलाड़ियों के बीच आपसी भाईचारा देखने को मिला।
इस दौरान देवेंद्र नाथ सिंह मैनेजर ज्ञान कुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सतेंद्र राजभर,ग्राम प्रधान नितेश कुमार, कर्नल राम नारायण यादव, मंटू सिंह, अजीत कुमार, राजू रावत, सोनू उर्फ रफीक, इरशाद अहमद, राहुल गुप्ता, सनोज कुमार, आशू यादव, जिला पंचायत सदस्य रामविलास, ग्राम प्रधान चांडी राजेश राजभर, ग्राम प्रधान बघूड़ी राजेश वर्मा, विजय यादव, पूर्व प्रधान नवानगर भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। कमेंट्रेटर की भूमिका में दीनबंधु राजभर और संदीप यादव रेफरी की भूमिका में जबकि नूरुद्दीन अंसारी और रशीद अंसारी, आशु यादव आदि की भूमिका अहम रही। इस फुटबॉल मैच को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

6 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

6 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

7 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

7 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

7 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

7 hours ago