भाजपा ने बिहार में बदली संगठन की कमान, दरभंगा विधायक संजय सरावगी बने प्रदेश अध्यक्ष

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए दरभंगा शहरी से विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह मौजूदा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का स्थान लेंगे। यह फैसला पार्टी के आगामी चुनावी और संगठनात्मक रणनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

इससे पहले भाजपा ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। इसके बाद अब राज्य संगठन की कमान संजय सरावगी को सौंपकर भाजपा ने बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

पांच बार के विधायक हैं संजय सरावगी

संजय सरावगी दरभंगा शहरी विधानसभा सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने पहली बार वर्ष 2005 में विधानसभा चुनाव जीता था और तब से अब तक लगातार इस सीट पर भाजपा का परचम लहरा रहे हैं। वे इससे पहले बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

कौन हैं संजय सरावगी?

• जन्म: 1969

शिक्षा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से एमए

• राजनीतिक शुरुआत: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP)

• 2003 में नगर निगम से वार्ड पार्षद के रूप में राजनीतिक सफर की शुरुआत

• 2005, 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार विधानसभा चुनाव जीते

उन्होंने 2015 के चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार को हराया था, जबकि 2020 और 2025 में भी राजद प्रत्याशियों को स्पष्ट मतों से शिकस्त दी।

ये भी पढ़ें – जिले में 17 दिसंबर को पेंशनर्स दिवस बैठक का आयोजन

फायर ब्रांड नेता की पहचान

संजय सरावगी को भाजपा के फायर ब्रांड नेताओं में गिना जाता है। विधानसभा में राजद विधायक भाई वीरेंद्र से हुई तीखी नोकझोंक के बाद वे खासा चर्चा में आए थे। हाल ही में पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र और दिल्ली विधानसभा चुनावों में प्रचार की जिम्मेदारी दी थी, जहां भाजपा को सकारात्मक परिणाम मिले।

इसके अलावा दरभंगा में एम्स शिलान्यास और भागलपुर में प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

व्यक्तिगत जीवन

पिता: परमेश्वर लाल

पत्नी: शोभा सरावगी (गृहिणी)

पेशा: व्यवसाय

भाजपा नेतृत्व को उम्मीद है कि संजय सरावगी के अनुभव और आक्रामक नेतृत्व शैली से पार्टी को बिहार में नई मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें – सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में लापता वृद्ध का शव मिलने से सनसनी, अज्ञात वाहन पर मुकदमा दर्ज

Karan Pandey

Recent Posts

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

2 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

11 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

12 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

12 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

12 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

12 hours ago