संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनसंघ से अपनी विकास यात्रा 1952 से शुरू करके 1980 में भारतीय जनता पार्टी में परिवर्तित होकर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर खड़ी भाजपा के स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पार्टी संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनायाl
स्थापना दिवस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आज दुनिया में भाजपा के संगठन के मुकाबले कोई भी राजनीतिक दल नहीं है। संगठन के बल पर हमारी पहचान है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को गिनाते हुए इनका व्यापक प्रचार प्रसार करने को पार्टीजनों से कहा।
इस अवसर पर व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरि, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष कपिस अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष अमर राय, डॉ. मनोज पाण्डेय, राघवेंद्र तिवारी, श्रीधर अग्रहरि, प्रभारी ई. अरुण गुप्ता, गौरव कुमार, ज्ञानेंद्र मिश्र, अत्रेश श्रीवास्तव, विनोद अग्रहरि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहेl
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…
देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…