सहारा इंडिया परिवार के ग्राहक परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
सहारा इंडिया के रेवती शाखा के ग्राहक अपने पैसे इस आस में जमा किए थे कि भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलेगा।किंतु रिटर्न को तो छोड़िए प्राण चले गए लेकिन फूटी कौड़ी नहीं मिली।अब शाखा में बीते वर्ष से ताला लगा हुआ है।अंदर रखे गए जमाकर्ताओ के कागजातो की हालत कैसी है भगवान जाने हजारों जमाकर्ताओ में सहारा एजेंट भी शामिल है, जिनका खुद का करोड़ो रुपया फसा हुआ है।
गायघाट निवासी कौशल्या देवी ने बताया कि बेटी की शादी के लिए काट काट कर पैसा जमा किया था,पैसा नही मिला कर्ज लेकर बीते वर्ष बेटी का हाथ पीला किया।
विशुनपुरा ग्रामसभा के पदूम ओझा भी चक्कर काटते रहे पैसा नही मिला।बीते वर्ष वे स्वर्ग सिधार गए।रेवती नगर के वार्ड नं.10 निवासी रमेश चौधरी ने बताया कि मेरी माता ने सुरजपति ने रेकरिंग के तहत पैसा जमा किया था।लेकिन रिटर्न नही मिला।वार्ड नं. 9 निवासी मुरत पाण्डेय का 1लाख 80 हजार 3 वर्षो से फसा है इसी वार्ड के रिंकी पाण्डेय की माता गिरजा पाण्डेय का 2 लाख तथा मौसी शिखा तिवारी का 5 लाख रुपए जमा हुआ था,
लेकिन 5 वर्ष बीत गए मूल धन भी नही मिला।वार्ड नम्बर 4 निवासी इंदू देवी ने भी पैसा जमा किया था कि बेटी की पढ़ाई में बाधा नही आएगी।लेकिन इनका भी पैसा फस चुका है।इन्हें चिंता है कि बेटी की पढ़ाई कैसे होगी।पहले यहां ब्रांच आफिस था तो वहां जाने पर कर्मचारियो के तरफ संतावना मिलती थी।परन्तु एक वर्ष से ताला न खुलने से पैसे को लेकर सबकी सांसे अटकी हुई है।केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद लोग रजिस्ट्रेशन भी कराए दस हजार रुपया मिलने की बात थी।लेकिन किसी को पैसा नही मिला।

rkpnews@desk

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

19 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 days ago