स्वीप के तहत हुआ विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
बांगी बलिया की पहचान, हो शत प्रतिशत मतदान के गुंजते नारो के साथ सतीश चन्द्र डिग्री कालेज, लक्ष्मी राज देवी इ0का0 गुलाब देवी बालिका डिग्री कालेज, गुलाब देवी बालिका इण्टर कालेज, राजकीय इण्टर कालेज एवं बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र/छात्राओं द्वारा निकाली गयी, मतदाता जागरूकता रैली के बाद गुलाब देवी डिग्री कालेज एवं बालेश्वर मन्दिर के तिराहे पर संकल्प संस्था के वालेंटियर्स द्वारा “पहले मतदान फिर कन्यादान” नुक्कड नाटक की प्रस्तुत करते हुए बलिया नगर के जनमानस को लोक सभा निर्वाचन 2024 में मतदान दिवस 01 जून 2024 को अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर रमेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक/स्वीप नोडल प्रभारी ने बताया कि जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार के दिशा निर्देश में जनपद में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु विभिन्न
प्रकार के प्रयासो द्वारा, जनमानस को प्रेरित एवं जागरूक किया जा रहा है। विद्यालयों एवं
महाविद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन कर छात्र/छात्राओं को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए उनके माध्यम से अभिभावको को भी अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। नोडल स्वीप ने बताया कि स्वीप कमेटी के सदस्यों द्वारा यह शपथ लिया गया है कि प्रस्तावित लोक सभा निर्वाचन 2024 में बलिया का मतदान प्रतिशत 70 प्रतिशत से अधिक कराने का प्रयास किया जायेगा और इस हेतु माह अप्रैल एवं मई में जनपद के विभिन्न
क्षेत्र में मतदाता जागरूकता रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसके माध्यम से अधिक से अधिक मतदान हेतु जनमानस शिक्षित और प्रेरित हो सकेगें। आज निकाली गयी जागरूकता रैली को सफल बनाने में मनीष सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, राजेश
यादव, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, बैकुण्ठ पाण्डेय, प्राचार्य सतीश चन्द्र कालेज, निवेदिता श्रीवास्तव प्राचार्या, गुलाब देवी बालिका डिग्री कालेज, पूनम देवी प्रधानाचार्या गुलाब देवी बालिका इ0का0, शैलेन्द्र मिश्रा, प्रधानाचार्य लक्ष्मी राज देवी इ०का०, प्रतिमा पाण्डेय, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश यादव, अतुल तिवारी, प्रफुल्ल कुमार, राकेश पाण्डेय, प्रमोद श्रीवास्तव के साथ डा० इफ्तेखार खाँ, कुमार ब्रजेश, आनन्द मिश्रा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया आशीष त्रिवेदी वरिष्ठ रंगकर्मी के नेतृत्व में संकल्प संस्था के वालेंटियर्स द्वारा मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित नुक्कड नाटक की प्रस्तुति दी गयी।

rkpnews@desk

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

2 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

3 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

3 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

3 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

3 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

3 hours ago