वंसदा से बीजेपी प्रत्याशी के साथ मारपीट, कांग्रेस समर्थकों पर हमले का आरोप

अहमदाबाद एजेंसी।पहले चरण की वोटिंग से एक दिन पहले बीजेपी नेता पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। इस हमले में नेता को  कई चोटें आयी हैं। वंसदा विधानसभा क्षेत्र से गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार पीयूष पटेल पर गुरुवार को अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर हमला किया। पीयूष पटेल वंसदा के झारी गांव में थे, जब बदमाशों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की। हमले में उनके सिर में चोट लग गई। भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार अनंत पटेल के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है। घटना की रिपोर्ट वंसदा थाने में की गई, जहां पीयूष पटेल के समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की।

वंसदा गुजरात के 182 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह नवसारी जिले का हिस्सा है और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। गुजरात में एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में मतदान होने जा रहा है।

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ ‘रावण’ वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर हमले तेज कर दिए और कहा कि प्रदेश की जनता विपक्षी पार्टी को करारा जवाब देगी। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यहां एक रोड शो के दौरान कहा कि खरगे की टिप्पणी और एक अन्य कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री की मोदी के खिलाफ ‘औकात’ बता देने संबंधी टिप्पणी कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

13 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

23 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

23 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago