भाजपा प्रत्याशी डॉ0 आनन्द गौड़ ने कमल पर वोट देने कि अपील कि

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा नगर मंडल कार्यालय का उद्धघाटन थोक कपड़ा कमेटी में निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकरीवाल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर के सभासद जिला पदाधिकारी व नगर मंडल प्रथम व द्वितीय के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष प्रथम के अध्यक्ष अमित शर्मा द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन मोहल्ला गुदड़ी के छाया कुआं के पास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ0 आनंद कुमार गौड़ रहे। उन्होंने वहा उपस्थित लोगों व कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी पूरी तन्मयता के साथ लगकर प्रत्येक घर-घर जाकर संपर्क करके भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान अधिक से अधिक करने के लिए प्रयास करें। विशेष कर लाभार्थियों से मिलकर भारतीय जनता पार्टी के चुनाव निशान कमल फूल पर मतदान करने का आग्रह करें। इसी क्रम में चांद मारी सेक्टर में नुक्कड़ सभा का आयोजन करके आम जनता से भारतीय जनता पार्टी के चुनाव निशान कमल फूल पर मतदान करने के लिए निवेदन किया गया। घर-घर जनसंपर्क अभियान में मोहल्ला घसियारीपूरा व सुफीपुरा में महिला मोर्चा टीम के साथ प्रत्याशी की पत्नी शशि गोंड़ ने घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के चुनाव निशान कमल फूल पर मतदान करने का लोगों से निवेदन किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष द्वितीय अजय सिंह अज्जू, जिला मंत्री हेमा निगम,जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्रा,मनदीप वालिया,अजय सिंह,मीडिया प्रभारी नगर मंडल द्वितीय उर्मिला शुक्ला, मंजुला पाठक,रीति मुरारी श्रीवास्तव, अर्चना मिश्रा,डिंपल जैन,सभासद सीताराम यज्ञसैनी,कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता,सिद्धार्थ सिंह,मंजू श्रीवास्तव,सेक्टर संयोजक कमल शिवकुमार सिंह,सभासद प्रतिनिधि अखिलेश यादव गोले,सुधीर सिंह, मंजू निगम सहित तमाम कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए ।

rkpnews@desk

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

6 hours ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

6 hours ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

14 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

14 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

15 hours ago