भाजपा पर वोट चोरी का आरोप, देश में बढ़ रहे आतंकी हमले: कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह का बड़ा बयान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर वोट चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब देश में लगातार आतंकी हमले और बम ब्लास्ट हो रहे हैं, तब सरकार केवल सत्ता बचाने और चुनावी हेरफेर में व्यस्त है।

अखिलेश प्रताप सिंह ने हाल ही में दिल्ली में हुए बम धमाके का जिक्र करते हुए कहा कि इस हादसे में कई लोग घायल हुए, जिनमें देवरिया के भलुअनी क्षेत्र का एक युवक भी शामिल है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा चरमराई हुई है, और सरकार की खुफिया एजेंसियां विफल साबित हो रही हैं। “दिल्ली और आसपास के इलाकों में किलो के भाव आरडीएक्स मिल रहा है, मगर सरकार आंखें मूंदे बैठी है,” उन्होंने कहा।

ये भी पढ़ें – EVM फोटो-वीडियो वायरल मामला: दो युवकों पर एफआईआर दर्ज, साइबर पुलिस कर रही जांच — जानें पूरा मामला

उन्होंने गृह मंत्रालय और खुफिया एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलवामा हमले की सच्चाई आज तक सामने नहीं आई। सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश की सुरक्षा से अधिक राजनीतिक लाभ के लिए चुनावों में अनैतिक तरीके अपनाने में लगी है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल “रोशन” समेत कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें – दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन: डॉक्टर की नौकरी छोड़ फरार हुईं डॉ. शाहीन सईद, नेत्र सर्जन पति से लिया तलाक, अब खुफिया एजेंसियों के रडार पर

Karan Pandey

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

4 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

4 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

4 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

6 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

6 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

6 hours ago