भिवंडी में मनी बालासाहेब ठाकरे की जयंती

भिवंडी/मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के भिवंडी शहर प्रमुख प्रसाद (भाई) पाटिल के नेतृत्व में अजय नगर स्थित शिवसेना, शहर शाखा में हिंदू हृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख स्वर्गीय बालसाहेब ठाकरे की जयंती के अवसर आदरांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl इस अवसर पर जेष्ठ शिवसैनिक मोहन भाऊ काठवले व विश्वनाथ (बुवा) नाईक ने उनके प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
आपको बता दूं कि भिवंडी शिवसेना उद्धव गुट की तरफ से अजय नगर स्थित शिवसेना शाखा कोबड़पाडा, संगमपाडा विभाग के उप शहर प्रमुख श्रीकृष्णा वनगे और इस शाखा के विभाग प्रमुख, उपविभाग प्रमुख, शाखा प्रमुख, गुट प्रमुख ने बालासाहेब के जयंती के अवसर पर आंगनवाडी में पढ़ने वाले छोटे बच्चों में बिस्किट का वितरण किया। और विधानसभा संयोजक भिवंडी पूर्व के दिलीप नाईक ने बालासाहेब के महान कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर शिवसेना भिवंडी शहर कार्यकारी सदस्य महेंद्र कुंभारे (शहर सचिव), कोमल पाटिल (शहर संघटिका, महिला अघाड़ी),गोकुल कदम, दिलीप कोंडलेकर (विधानसभा सचिव पूर्व,पश्चिम), राकेश मोरे, भाई वनगे (उप शहर प्रमुख),सुरेश बालू पाटिल( शाखा प्रमुख) संतोष भावार्थ,नितीन काठवले, स्वाती भावार्थ, योगिता आहिरे,आरती पाटिल, सीमा तेरडे,सुनिता तरे,शिल्पा सावरे, रेणुका पवार, रचना चौधरी, रतन गायकवाड, के अलावा भारी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

1 hour ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

1 hour ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

1 hour ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

1 hour ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

1 hour ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

2 hours ago